एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: वो पालकी जिसमें विराजेंगे रामलला, जानें क्या है इसकी खासियत

Ram Mandir Inauguration Preparation : 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गईं हैं. इसके लिए पूरी अयोध्या नगरी को सजाया जा रहा है.

Ram Mandir Inauguration News: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. इसके लिए एक सप्ताह पहले 16 जनवरी से ही विशेष अनुष्ठान की शुरुआत हो गई है. आज इसका दूसरा दिन है. इस बीच रामलाल की वह विशेष पालकी भी नजर आई है जिसमें बैठाकर चारों भाइयों को नगर भ्रमण कराया जाएगा.

लकड़ी से बनी यह पालकी बल्कि बेहद खास है. इसमें राम चारों भाइयों का नगर भ्रमण तो होगा ही, साथ ही हर साल यह परिक्रमा के लिए भी इस्तेमाल होगी. जानते हैं इस पालकी की खासियत. 

महज चार दिनों में तैयार की गई पालकी
एबीपी न्यूज ने इस पालकी के संबंध में एक पड़ताल की है. इसे बनाने वाले शरद बताते हैं कि महज चार दिनों में इस पालकी का निर्माण पूरा किया गया है. इसे जबरदस्त नक्कासियों से सजाया गया है जिस पर सनातनी चिह्न उकेरे गए हैं. लकड़ी से बनी इस पालकी को सोने के रंग से रंगा गया है. आखिर क्यों न रंगा जाए? इस पर रामलाल को सवारी जो करनी है.


इसी पालकी पर बैठ मंदिर जाएंगे रामलला
शरद बताते हैं कि फिलहाल मंदिर निर्माण से पहले जो रामलला टेंट में विराजमान हैं, उन्हीं को इस पालकी पर बैठाकर भाइयों सहित नगर भ्रमण कराया जाएगा. इसी पालकी पर बैठाकर प्रभु राम को नए मंदिर में ले जाया जाएगा. इसीलिए विशेष तौर पर पालकी को तैयार किया गया है. इसे बनाने के लिए खास लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है और यह बेहद मजबूत है. 

शरद कहते हैं कि रामलाल की सवारी के बाद यह पालकी और भी खास हो जाएगी. हर साल जब रामलला का नगर भ्रमण होगा तब इसी पालकी के जरिए उनकी सवारी होगी. इसे बनकर तैयार हो रहे भव्य राम मंदिर में ही रखा जाएगा.

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित करीब सभी केंद्रीय मंत्री और देश भर के दिग्गज लोग शामिल होंगे. इसके लिए पूरी अयोध्यानगरी को सजाया जा रहा है. सरयू तट से लेकर राम मंदिर तक भव्य सजावट की जा रही है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लगभग आठ हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:Shankaracharya Avimukteshwaranand on Ram Mandir: राम मंदिर जाने को शंकराचार्य तैयारः बोले- अगर PM मोदी ऐसा कर दें तो हो जाएगा बहुत बड़ा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget