एक्सप्लोरर

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: राम जन्मभूमि मामले में फैसला सुनाने वाले जजों को मिला समारोह का निमंत्रण

Ram Mandir Pran Pratishtha: रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 7000 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इनमें राम जन्मभूमि मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाले जज भी शामिल हैं.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. इस बीच कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राम जन्मभूमि मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों को भी आमंत्रित किया गया है. इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दी.

इन न्यायाधीशों में भारत के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, पूर्व सीजेआई एसए बोबडे, चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अशोक भूषण और एस अब्दुल नजीर शामिल हैं. गौरतलब है पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने 2019 में राम मंदिर के निर्माण के पक्ष में फैसला सुनाया था.

50 से अधिक ज्यूरिस्ट को भी मिला निमंत्रण
इनके अलावा कार्यक्रम में पूर्व चीफ जस्टिस, जजों और देश के टॉप वकीलों सहित 50 से अधिक ज्यूरिस्ट को भी बुलाया गया है. आमंत्रित लोगों में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और पूर्व अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल भी शामिल हैं. गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह की तैयारी चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे.

सामने आई रामलला की मूर्ति का पहली तस्वीर 
इस बीच अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर स्थापित रामलला की मूर्ति का पहली तस्वीर गुरुवार को सामने आया. वहीं, 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भी जारी है. यह अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू हुआ था और 21 जनवरी तक चलेगा.

समारोह में शामिल होंगे 7 हजार से अधिक लोग
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक समारोह में 7,000 से ज्यादा लोग शामिल होंगे. इनमें राजनेता, फिल्म, खेल उद्योगजगत और संत शामिल हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अयोध्या के राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर से भगवान राम को समर्पित टिकटों वाली एक पुस्तक भी जारी की थी.

यह भी पढ़ें- बाबरी गिरने पर कल्याण ने लिए 8 यूटर्न: अटल पर बोले, तो सन्न रह गई बीजेपी; खेद जताने पर भी मौलवियों ने नहीं किया था माफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget