एक्सप्लोरर

सोमनाथ में लिया गया था राम मंदिर निर्माण का संकल्प, आडवाणी की ऐतिहासिक रथ यात्रा ने आंदोलन को दी थी धार

इस रथ यात्रा के लिए उस वक्त बीजेपी के सबसे बड़े नेता रहे आडवाणी ने प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर को चुना. उन्होंने 25 सितंबर 1990 को सोमनाथ से इस यात्रा की शुरुआत की.

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर आखिरकार मंदिर निर्माण का कार्य आज से शुरू हो रहा है. भूमि पूजन और फिर शिलान्यास के बाद ये काम आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगा. मंदिर निर्माण की इस स्थिति तक पहुंचने में कई साल लगे और इससे जुड़े आंदोलन को अलग-अलग तरह से देश का आंदोलन बनाने के प्रयास किए गए थे. ऐसा ही एक प्रयास वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने 1990 में किया था, जब उन्होंने सोमनाथ मंदिर से अयोध्या के लिए रथ यात्रा निकाली थी.

दरअसल, आडवाणी उस वक्त बीजेपी के अध्यक्ष थे. मंदिर निर्माण का आंदोलन उन दिनों चरम पर था. 1989 में ही विश्व हिंदू परिषद ने विवादित स्थल के पास मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया था. ऐसे में मंदिर के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए और इस मुद्दे पर राजनीतिक स्थिति मजबूत करने के लिए बीजेपी ने रथ यात्रा निकालने का फैसला किया.

इस रथ यात्रा के लिए उस वक्त पार्टी के सबसे बड़े नेता रहे आडवाणी ने प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर को चुना. उन्होंने 25 सितंबर 1990 को सोमनाथ से इस यात्रा की शुरुआत की. यात्रा शुरू करने से पहले सोमनाथ मंदिर में ही आडवाणी ने पूजा की और राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया.

सोमनाथ मंदिर के विजय द्वार से शुरू हुई थी यात्रा

सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी जेडी परमार के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रथ यात्रा की शुरुआत मंदिर के विजय द्वार से की गई, जो कि अंतिम समय में लिया गया फैसला था. मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ आडवाणी ने यात्रा शुरू की.

हालांकि, 30 अक्टूबर को रथ यात्रा को अयोध्या पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन उससे पहले 23 अक्टूबर को ही बिहार के समस्तीपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के आदेश पर इसे रोक दिया गया और आडवाणी और प्रमोद महाजन को गिरफ्तार कर लिया गया था. रथ यात्रा पूरी न हो पाने के बावजूद इस मंदिर आंदोलन के लिए व्यापक जनसमर्थन हासिल किया था और राजनीतिक तौर बीजेपी और मजबूत हुई थी.

ये भी पढ़ें

Ram Mandir: जानिए कैसे निकाला जाता है शुभ मुहूर्त और क्यों भूमि पूजन पर हो रहा है विवाद

भूमिपूजन से पहले मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा- बाबरी मस्जिद हमेशा एक मस्जिद ही रहेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो के बयान से इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर के बयान से इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget