एक्सप्लोरर

Exclusive: शंकराचार्यों के अयोध्या नहीं जाने पर मोरारी बापू बोले, 'आशीर्वाद होना चाहिए, जरूरी नहीं कि...'

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर मुद्दे पर हो रही राजनीति और शंकराचार्यों के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर मशहूर कथावाचक मोरारी बापू ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत की.

Morari Bapu On Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है. इसको लेकर एक तरफ देश में उत्साह का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ राजनीति भी हो रही है. मामले को लेकर मशहूर कथावाचक मोरारी बापू ने एबीपी न्यूज के साथ हुई खास बातचीत में अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि इन दिनों बेहद की प्रसन्नता का भाव उत्पन्न हो रहा है.

शंकराचार्यों के अयोध्या नहीं जाने को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा, “उनके मन में क्या है...ये वो जानें. इस पावन मौके पर सभी गुरुजनों और विशिष्ट लोगों का आशीर्वाद होना चाहिए. वो आएं या नहीं कम से कम आशीर्वाद होना चाहिए. आशीर्वाद तो बिना पैर जाए भी हो सकता है. वो तो दिल की बातें हैं. राम मंदिर के लिए किसका विरोध होगा. शुभकामनाएं देनी चाहिए.”

मुहूर्त को लेकर क्या बोले मोरारी बापू?

22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं. इस सवाल पर उन्होंने कहा, "मीडिया के माध्यम से जो भी जाना और पढ़ा है तो उसमें विद्वानों और शास्त्रियों से पूछकर ये मुहूर्त निकाला है. मुझे लगता है कि विद्वानों ने सोच समझकर ही मुहूर्त निकाला होगा. परमात्मा का प्राकट्य केवल शास्त्रों की राय से भी नहीं होता, भगवान प्रेम से प्रकट होते हैं. तो शास्त्र का भी आधार है और जन जन का भी प्रेम उमड़ रहा है और ज्योतिषि, नक्षत्र मेरा विषय नहीं है." 

'राम को छोटा करना अपराध'

मंदिर पूर्ण नहीं हुआ और प्रतिष्ठा हो रही है इस सवाल पर उन्होंने कहा, "इस मामले पर तो महापुरुष ही निर्णय कर सकते हैं क्योंकि ये वास्तु का विषय है. मेरा किसी और चीज से नाता नहीं मेरा सिर्फ राम से नाता है और मेरे राम विराजमान हों, मेरी आंखें उनकी आरती उतारेंगीं. मैं सिर्फ राम को देखकर जा रहा हूं. राम साध्य हैं, राम साधन नहीं. आकाश सभी का है, इसमें कोई भेदभाव नहीं है तो राम आकाश हैं. राम इतने व्यापक हैं कि उन्हें छोटा नहीं करना चाहिए. उनको छोटा करना एक अपराध है. हमारा राम सभी का राम है और एक छोटे फ्रेम में नहीं रखा जा सकता."

ये भी पढ़ें: 'सोमनाथ मंदिर के निर्माण के बीच ही हुई थी प्राण प्रतिष्ठा', बोले जानकी घाट के राजकुमार दास महाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget