एक्सप्लोरर

आजादी के समय हिंदू-मुसलमानों के बीच विवाद का मुद्दा नहीं था राम मंदिर, बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि हर समुदाय ने किसी ना किसी तरह से राम जन्मभूमि आंदोलन का समर्थन किया है. 12 मुसलमानों ने हलफनामा देकर राम मंदिर का समर्थन किया था.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (18 जनवरी, 2024) को कहा कि आजादी के समय राम मंदिर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष का मुद्दा नहीं था और हर समुदाय ने किसी न किसी तरह से राम जन्मभूमि आंदोलन का समर्थन किया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई राम के बिना भारत की कल्पना नहीं कर सकता और अयोध्या में बनाया जा रहा भव्य मंदिर भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना का प्रतीक है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक पुस्तक 'रोम रोम में राम' के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे. यह पुस्तक दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार और सांसद अश्विनी चोपड़ा और अन्य द्वारा लिखे गए निबंधों का संकलन है. उन्होंने कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. उन्होंने कहा, 'अयोध्या में बन रहा नया राम मंदिर भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना का प्रतीक है. राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती.'

रक्षा मंत्री राजनाथ बोले, 12 मुसलमानों ने हलफनामा देकर किया था राम मंदिर का समर्थन
राजनाथ सिंह ने कहा, 'अयोध्या नए भारत का प्रतीक बनेगी जो भारत को एक बार फिर दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता देगी. अयोध्या बाकी दुनिया के लिए प्रेरणा बनेगी.' उन्होंने कहा कि राम मंदिर आजादी के समय हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष का मुद्दा नहीं था. उन्होंने कहा, 'उस समय 12 मुसलमानों ने हलफनामा देकर राम मंदिर का समर्थन किया था... यह हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संघर्ष का मामला नहीं था, यह हिंदुओं की आस्था से जुड़ा मामला था.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'राम मंदिर से संबंधित पहली प्राथमिकी सिखों के एक समूह के खिलाफ दर्ज की गई थी.' उन्होंने कहा, 'प्रत्येक समुदाय ने किसी न किसी तरह से राम जन्मभूमि आंदोलन का समर्थन किया है. 80 और 90 के दशक में, कुछ दलों ने वोट बैंक की राजनीति के लिए इसका विरोध किया था और यह जारी है.' रक्षा मंत्री ने कहा, 'जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब कल्याण की बात करते हैं, तो यह विचार भगवान राम से प्रेरित होता है.' 

पीएम मोदी की प्रशंसा की
राजनाथ सिंह ने राम मंदिर में 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 11 दिवसीय विशेष धार्मिक नियम पालन शुरू करने के लिए भी मोदी की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, 'मोदी जी 11 दिन की लंबी साधना कर रहे हैं... मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि राजनीति में भी कोई साधक हो सकता है.'

यह भी पढ़ें:-
नारियल पानी, सात्विक भोजन, जमीन पर सोना...राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए कड़े नियमों का पालन कर रहे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कावेरी विवाद पर कर्नाटक बंद का ऐलान, क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget