एक्सप्लोरर

नारियल पानी, सात्विक भोजन, जमीन पर सोना...राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए कड़े नियमों का पालन कर रहे पीएम मोदी

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी को देश को बताया था कि वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक एक विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं.

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं. पीएम मोदी इस दौरान एक सख्त दिनचर्या का पालन कर रहे हैं. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जमीन पर सो रहे हैं और सिर्फ नारियल पानी पी रहे हैं. पीएम मोदी ने 12 जनवरी को ही बताया था कि वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं. राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. 

प्रधानमंत्री के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की कि नारियल पानी उस सात्विक खान-पान का हिस्सा है, जिसे प्राण प्रतिष्ठा से पहले करना जरूरी होता है. सुबह जल्दी उठाने और सात्विक डाइट को लेने के अलावा पीएम मोदी इन दिनों पश्चिम और दक्षिण भारत के मंदिरों का दौरा भी कर रहे हैं. पीएम मोदी नासिक में पंचवटी में गए, जहां वनवास के दौरान भगवान राम ने कुछ वक्त बिताया था. मोदी ने केरल के गुरुवयूर मंदिर और आंध्र प्रदेश के वीरभद्र मंदिर का भी दौरा किया.

कैसा होगा पीएम मोदी का वीकेंड का कार्यक्रम?

पीएम मोदी इस वीकेंड पर तमिलनाडु के भी कई मंदिरों का दौरा करने वाले हैं. शनिवार को जब पीएम तिरुचिरापल्ली में रंगनाथस्वामी मंदिर जाएंगे, तो वह कम्बा रामायण के छंदों का पाठ करते हुए विभिन्न विद्वानों को सुनने में समय बिताएंगे. फिर वह रामेश्वरम जाएंगे जहां वह संस्कृत, अवधी, कश्मीरी, गुरुमुखी, असमिया, बंगाली, मैथिली और गुजराती में रामायण सुनने वाले दर्शकों का हिस्सा होंगे. 

रामेश्वरम में सुनाई जाने वाली रामायण में राम की अयोध्या वापसी पर फोकस होगा. शनिवार शाम को ही पीएम मोदी श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में भजन या भक्ति गीत सुनेंगे. अगले दिन यानी रविवार को पीएम मोदी सबसे पहले धनुषकोडी में कोठंडारामस्वामी मंदिर जाएंगे और फिर अरिचल मुनाई जाएंगे, जिसके बारे में कहा जाता है कि यही वह जगह है जहां राम सेतु का निर्माण हुआ था. 

बीजेपी ने पार्टी सदस्यों को दिया ये निर्देश

वहीं, बीजेपी ने अपने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को 22 जनवरी के राम मंदिर समारोह के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा है. सभी पदाधिकारियों को लिखी चिट्ठी में महासचिव अरुण सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को इस अवसर पर सफाई अभियान चलाने और इस दिन को दिवाली की तरह मनाने का निर्देश दिया है. केंद्र सरकार ने भी अपने अंतर्गत आने वाले सभी दफ्तरों में हाफ डे का ऐलान किया है. 

यह भी पढ़ें: रामलला प्राण प्रतिष्ठा: केंद्र सरकार के दफ्तरों के साथ इन राज्यों में भी हाफ डे छुट्टी, 22 जनवरी को बैंकों में भी आधे दिन होगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget