एक्सप्लोरर

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन के लिए ममता बनर्जी ने तैयार किया मंदिर वाला प्लान, जानें और क्या है कार्यक्रम?

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के उद्घाटन की जोर-शोर से चल रही तैयारियों के बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वो 22 जनवरी को वो कालीघाट मंदिर जाएंगी

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के उद्घाटन की जोर-शोर से चल रही तैयारियों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार (16 जनवरी) को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC)  22 जनवरी को 'सद्भाव रैली' करेगी. ये सभी धर्म को मानने वालों लोगों के लिए होगी. इसी दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है.

साथ ही टीएमसी पूरे पश्चिम बंगाल में ब्लॉक स्तर पर सर्व धर्म रैली आयोजित करेगी. इस रैली की थीम 'सभी धर्म बराबर है' होगी. वहीं टीएमसी चीफ ममता बनर्जी 22 जनवरी के दिन ही कोलकाता में स्थित कालीघाट मंदिर भी जाएंगी. फिर वो मार्च निकालेगी. 

ममता बनर्जी ने क्या कहा?
ममता बनर्जी ने कहा, "मैं 22 जनवरी को एक रैली करूंगी. इसकी शुरुआत काली मंदिर से होगी, जहां मैं मां काली की पूजा करूंगी. इसके बाद हम हाजरा से पार्क सर्कस मैदान तक एक अंतरधार्मिक रैली करेंगे. यहां एक बैठक करेंगे. रैली में शामिल होने के लिए सभी का स्वागत है. रैली में सभी धर्मों के लोग मौजूद रहेंगे."

बीजेपी पर किया था हमला 
हाल ही में उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा था कि राम मंदिर उद्घाटन के जरिए लोकसभा चुनाव को देखते हुए नौटंकी की जा रही है. उन्होंने कहा था, ''मैं उस उत्सव पर विश्वास रखती हूं जो सभी को साथ लेकर चलता है. आप चुनाव से पहले नौटंकी कर रहे हैं. इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों की अवहेलना करना सही नहीं है.''

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि ममता बनर्जी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगी. 

कौन-कौन शामिल नहीं हो रहा?
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी अस्वीकार कर चुके हैं. पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी कर कहा था कि समारोह का इस्तेमाल बीजेपी चुनावी फायदे के लिए कर रही है. इसके अलावा सीताराम येचुरी भी समारोह में शामिल भी नहीं होंगे. 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्राण प्रतिष्ठा' कार्यक्रम को पीएम मोदी और आरएसएस का कार्यक्रम बना दिया गया है. यही कारण है कि पार्टी के प्रमुख नेताओं ने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला किया.

बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित हजारों लोग शामिल होंगे. 

ये भी पढ़ें- 'फर्क नहीं पड़ता', राम मंदिर पर राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी का पलटवार, क्या कुछ बोले राजीव चंद्रशेखर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget