एक्सप्लोरर

'आखिरकार हम सभी हिंदू हैं', प्राण प्रतिष्ठा के दिन कर्नाटक के मंदिरों में विशेष पूजा के फैसले पर बोले डीके शिवकुमार

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन यानी 22 जनवरी को कर्नाटक के मंदिरों में विशेष पूजा के फैसले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में बयानबाजी शुरू हो गई है.

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं. इस फैसले को लेकर कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि आखिरकार हम सभी हिंदू हैं. 

रामचंद्रन फाउंडेशन पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंचे शिवकुमार ने कहा कि राम मंदिर कोई निजी संपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘वे (बीजेपी) नेताओं के चयन में चुनिंदा रवैया अपना रहे हैं. देश में बहुत सारे नेता और मुख्यमंत्री हैं. यह कोई निजी संपत्ति नहीं है. यह सार्वजनिक संपत्ति है. कोई भी धर्म और प्रतीक किसी व्यक्ति का नहीं है.’’

शिवकुमार ने कहा, ‘‘हम सभी लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं.’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और हिंदू धर्म के लिए विभाग हैं.

कर्नाटक सरकार ने क्या कहा?
कर्नाटक सरकार ने रविवार (7 जनवरी) को कहा कि मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश जारी किए हैं. मुजरई मंत्री (हिंदू धार्मिक बंदोबस्ती) रामलिंगा रेड्डी ने कहा, “22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा. मैंने हिंदू धार्मिक बंदोबस्ती विभाग से कहा है कि वह उस दिन अपने नियंत्रण वाले सभी मंदिरों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित करे.”

उन्होंने बीजेपी के हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग हिंदुइज्म का राजनीति के लिए इस्तेमाल करते हैं. 

बीजेपी ने क्या कहा?
बीजेपी नेता सीटी रवि ने तंज कसते हुए कहा कि जो भी हो रहा अच्छा हो रहा है. हम चुनाव के लिए राम भगवान का इस्तेमाल नहीं करते. मेरी प्रार्थना है कि राम भगवान कांग्रेस को ज्यादा सद्बुद्धि दें.

ये ऐसे समय में सामने आ रहा है जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है.

तीनों ही नेताओं ने समारोह में जाने को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है. हाल ही में पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि हम सही समय आने पर बताएंगे कि तीनों नेता शामिल होंगे या नहीं.

ये भी पढ़ें- ‘मुस्लिम वोट वैंक के लिए राम मंदिर पर सवाल खड़े कर रहे’, आरजेडी नेताओं पर बीजेपी नेता निखिल आनंद का हमला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget