एक्सप्लोरर

वायुसेना के मोबाइल हॉस्पिटल ने बचाई भक्त की जान, रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आया था हार्ट अटैक

राम मंदिर उद्घाटन के दौरान अयोध्या में क्यूब-भीष्म मोबाइल हॉस्पिटल तैनात किए गए थे. ये हॉस्पिटल इमरजेंसी की स्थिति में ट्रीटमेंट देने के लिए नवीन उपकरणों से लैस हैं.

अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन के बीच भारतीय वायुसेना की खूब वाहवाही हो रही है. वायुसेना के मोबाइल हॉस्पिटल ने उस वक्त एक भक्त की जान बचाई, जब रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या में रामभक्तों की भीड़ पहुंची थी. हर कोई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनना चाहता था इसलिए भक्तों की भारी भीड़ राम मंदिर पहुंची थी. इस दौरान एक भक्त को दिल का दौरा पड़ गया.

ऐसे में भारतीय वायुसेना की रैपिड रेस्पोंस टीम के मोबाइल हॉस्पिटल ने उनकी जान बचा ली. सोमवार (23 जनवरी) को यहां राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, रामकृष्ण श्रीवास्तव के मंदिर परिसर के अंदर गिरते ही विंग कमांडर मनीष गुप्ता के नेतृत्व में भीष्म क्यूब की एक टीम ने तुरंत उन्हें वहां से निकाला और उन्‍हें ट्रीटमेंट दिया. उनकी उम्र 65 साल है.

खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था ब्लड प्रेशर
बयान के मुताबिक, प्रारंभिक मूल्यांकन में पाया गया कि रामकृष्ण श्रीवास्तव का ब्लड प्रेशर 210/170 के खतरनाक स्तर तक बढ़ गया था. रैपिड रेस्पोंस टीम ने उन्हें स्‍थल पर प्रारंभिक ट्रीटमेंट दिया. बयान के अनुसार, मरीज की हालत स्थिर होने पर उन्हें आगे की निगरानी और खास देखभाल के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया.

अयोध्या में क्यूब-भीष्म मोबाइल हॉस्पिटल किए गए तैनात
रविवार को जारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चिकित्सा तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आरोग्य मैत्री आपदा प्रबंधन परियोजना के तहत दो क्यूब-भीष्म मोबाइल अस्पतालों को अयोध्या में तैनात किया गया था. बयान में कहा गया है कि ये मोबाइल अस्पताल आपदा प्रतिक्रिया और आपात स्थिति के दौरान चिकित्सा सहायता बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए कई नवीन उपकरणों से लैस हैं.

यह भी पढ़ें:-
'बधाई हो! भगवान राम आ गए हैं', पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने मनाया प्राण प्रतिष्ठा का जश्न, शेयर किया ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget