एक्सप्लोरर

Ram Mandir: राम मंदिर उद्घाटन: 31 साल बाद कर्नाटक पुलिस ने की बाबरी विध्‍वंस से जुड़ी गिरफ्तारी, बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

BJP and Karnataka Govt. Fight: कांग्रेस सरकार की इस कार्रवाई की बीजेपी ने जमकर आलोचना की है. बीजेपी का कहना है कि सिद्धारमैया सरकार अगर बदले की राजनीति बंद नहीं करेगी तो हम राज्य में आंदोलन करेंगे.

Ram Mandir and Politics: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर चल रही सियासी खींचतान रुकने का नाम नहीं ले रही है. विपक्ष को निमंत्रण न भेजने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कर्नाटक में इस पर नई राजनीति शुरू हो गई है. दरअसल, यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार (1 जनवरी) को आरोप लगाया कि राज्य में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार 1992 में हुए बाबरी मस्जिद के विध्वंस से संबंधित पुराने मामलों को फिर से खोल रही है.

यह कार्रवाई 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन से पहले जानबूझकर की जा रही है. बीजेपी ने बताया कि 31 साल पहले राम मंदिर आंदोलन में भाग लेने वाले हुबली के दो बीजेपी कार्यकर्ताओं को लंबित मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है.

लगाए हिंदू कार्यकर्ताओं को परेशान करने के आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने रविवार को जिन दो आरोपियों को अब गिरफ्तार किया है, उनकी उम्र अब साठ साल हो चुकी है. मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस 31 साल पहले अयोध्या में आंदोलन के दौरान हुए हंगामे से संबंधित मामलों को फिर से खोलकर हिंदू कार्यकर्ताओं को आतंकित कर रही है. अशोक के मुताबिक गिरफ्तार लोगों पर उपद्रव के दौरान पथराव करने का आरोप लगाया गया है.

बीजेपी ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

अशोक ने आगे कहा, “यहां तक कि मैंने और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी उस आंदोलन में भाग लिया था. क्या आपमें मुझे और येदियुरप्पा को गिरफ्तार करने का साहस है?'' अशोक ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उसने प्रतिशोध की राजनीति अपनाई तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और भाजपा उग्र आंदोलन करेगी. गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उन्होंने आश्चर्य जताया कि घटना के 31 साल बाद भी कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पुराने मामलों को क्यों खंगाल रही है. उन्होंने कहा “यह कांग्रेस के लिए शर्म की बात है. इससे पता चलता है कि आप टीपू संस्कृति को कर्नाटक में कैसे लाना चाहते हैं.

पुलिस ने कहा नियमित कार्रवाई

वहीं इस मामले में हुबली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त रेणुका के सुकुमार ने कहा कि यह पुलिर की नियमित कार्रवाई है. कई बार आरोपी लंबे समय तक फरार रहते हैं. ऐसे मामलों में जांच जारी रहती है और पुलिस आरोपियों की तलाश में रहती है. इस केस में भी ऐसा ही हुआ. पुलिस को जब इन दोनों का सुराग मिला तो इन्हें गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मिला निमंत्रण, बोले- ‘धर्म-संस्कृति आखिरी दिन...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget