एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मिला निमंत्रण, बोले- ‘धर्म-संस्कृति आखिरी दिन...’

Himachal: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी विश्व हिंदू परिषद और मंदिर ट्रस्ट की ओर से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. उन्होंने मंदिर ट्रस्ट का आभार जताया है.

Ram Mandir Ayodhya: रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इस भव्य और दिव्य कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत खास मेहमान शामिल होंगे. देशभर के चंद ही ऐसे लोग हैं, जिन्हें प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है. हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी विश्व हिंदू परिषद और मंदिर ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है. विक्रमादित्य सिंह ने निमंत्रण के लिए विश्व हिंदू परिषद और मंदिर ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया.

पिता वीरभद्र सिंह भी थे राम मंदिर निर्माण के समर्थक
हिमाचल प्रदेश सरकार में सबसे युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हमेशा राम मंदिर आंदोलन के हक में रहे. उन्होंने कहा कि अपने जीवन के आखिरी वक्त में वीरभद्र सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान भी किया. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए राजनीति का नहीं, बल्कि धर्म का विषय है. वीरभद्र सिंह हमेशा से ही देव संस्कृति के उत्थान के लिए काम करते रहे. हिमाचल प्रदेश में धर्मांतरण का कानून भी वीरभद्र सिंह की सोच की वजह से ही लाया गया था.

जरूर जाऊंगा राम मंदिर- विक्रमादित्य सिंह 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम हिंदू हैं. धर्म को आगे ले जाना और संस्कृति में विश्वास, यह हमारे संस्कार हैं. विक्रमादित्य ने कहा कि वह व्यवस्था के अनुरूप इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शामिल होना है. ऐसे में इसके लिए विशेष व्यवस्था भी रहेगी. उन्होंने कहा कि वे प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जरूर जाएंगे.

निमंत्रण कैसे-क्यों मिला?
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें कैसे और क्यों यह निमंत्रण मिला है, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. संभव है कि उनके पिता वीरभद्र सिंह का इतिहास देखते हुए उन्हें यह निमंत्रण मिला हो. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह किसी भी सूरत में राजनीति का नहीं, बल्कि धर्म का विषय है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी यह कहा है कि वह अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या राम लला के दर्शन के लिए जाएंगे.

आलोचकों को विक्रमादित्य सिंह का जवाब
हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री लगातार सोशल मीडिया पर 'जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए चर्चा में बने रहते हैं. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह आलोचना का नहीं, बल्कि अपनी आस्था का विषय है. उन्होंने कहा कि यह विषय पार्टी से बढ़कर है और इसमें उनकी धार्मिक आस्था है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार आती-जाती रहती है, लेकिन धर्म संस्कृति आखिरी दिन तक बनी रहनी चाहिए. इसी बात को लेकर वे निरंतर आगे चलेंगे. गौरतलब है कि जब भी विक्रमादित्य सिंह 'जय श्री राम' का नारा लगाते हैं, तो विरोधी उन्हें बीजेपी के साथ जोड़कर देखना शुरू कर देते हैं. इसी आलोचना पर विक्रमादित्य सिंह ने खुलकर यह बात कही है.

यह भी पढ़ें: HP News: नए साल पर दिव्यांग बच्चों का सुक्खू सरकार का तोहफा, विशेष सुविधा वाले इंटीग्रेटेड संस्थान खोलने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: सरकारी दफ्तरों में 5-डेज वीक की मांग तेज, कर्मचारियों का दावा- बचेंगे सरकार के 100 करोड़
हिमाचल: सरकारी दफ्तरों में 5-डेज वीक की मांग तेज, कर्मचारियों का दावा- बचेंगे सरकार के 100 करोड़
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget