एक्सप्लोरर

प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में घुसने की कोशिश करने लगे श्रद्धालु, पुलिस को बंद कराने पड़े कैमरे, जानें फिर क्या हुआ

Ram Mandir Devotees: अयोध्या में रामभक्तों की भीड़ पहुंच चुकी है. हर किसी की बस ही एक तमन्ना है कि वे किसी तरह से रामलला के दर्शन कर पाएं.

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार (23 जनवरी) से रामलला का दरबार भक्तों के लिए खुल गया है. राम मंदिर दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी हुई है. मंगलवार सुबह भक्तों का हुजूम दर्शन के लिए अयोध्या में बने राम मंदिर पहुंचा है. हालांकि, श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार (22 जनवरी) शाम भी देखने को मिली. प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम के समय लोगों ने दर्शन के लिए मंदिर में घुसने की कोशिश की. पुलिस ने मीडियाकर्मियों के कैमरे भी बंद करवा दिए.

वहीं, मंगलवार सुबह का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ को देखा जा सकता है. देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त दर्शन के लिए यहां पहुंचे हुए हैं. प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर भक्तों के लिए आज सुबह से खुल गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से रामभक्त मंदिर में दर्शन के लिए दाखिल हो रहे हैं. आने वाले दिनों में यहां भारी भीड़ के पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में पुलिस के लिए श्रद्धालुओं को मैनेज करना चुनौतीपूर्ण होने वाला है. 

मंदिर में दाखिल हुए देशभर से आए भक्त

बताया गया है कि शाम सात बजे राम मंदिर दर्शन के लिए बंद हो गया. इसके बाद सिंह द्वार से भक्तों का जत्था दौड़कर भीतर घुसने की कोशिश करने लगा, ताकि दर्शन का मौका मिल पाए. मंदिर में 12 प्रवेश द्वार हैं, जिसमें से सिंह द्वार के जरिए ही दर्शन के लिए एंट्री मिलती है. मंदिर के भीतर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भक्तों को रोकने की कोशिश की. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि कुछ पुलिस कर्मियों ने इस बात को स्वीकार किया है कि अभी उनके लिए श्रद्धालुओं को मैनेज करना मुश्किल है.

पुलिस को भीड़ मैनेज करने में हुई दिक्कत

श्रद्धालुओं की भीड़ में से कुछ लोग दर्शन के लिए मंदिर परिसर में दाखिल भी हो गए. उन्हें धार्मिक नारे लगाते हुए भी देखा गया. बताया गया कि ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से यहां पहुंचे थे. इसमें से कुछ लोग ऐसे भी थे, जो अन्य राज्यों से यहां पर दर्शन के लिए आए थे. पुलिस के लिए भीड़ को मैनेज करना इसलिए भी मुश्किल हो रहा था, क्योंकि वह श्रद्धालुओं पर बलप्रयोग नहीं कर सकती थी. इसकी वजह से एक गलत संदेश लोगों तक जाता. 

पुलिस को लोगों को ये समझाते हुए भी देखा गया कि दर्शन का समय खत्म हो चुका है. लोग मंगलवार से आकर दर्शन कर सकते हैं. पुलिस को कुछ लोगों को पीछे धकेलते हुए देखा गया, ताकि वे लोग जबरन मंदिर परिसर में दाखिल नहीं हों. पुलिस ने लोगों को काबू में करने के लिए बैरिकेडिंग भी की हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कुछ जगहों पर बैरिकेडिंग टूट भी गई. अयोध्या में सोमवार शाम से ही माहौल राममय हो चुका है.

यह भी पढ़ें: आज से रामलला के दर्शन, तीन बार होगी आरती, कड़कड़ाती सर्दी में मंदिर के बाहर जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget