एक्सप्लोरर

राम मंदिर भूमि पूजन: सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी, साधु-संतों समेत 200 मेहमान होंगे शामिल, पूरा कार्यक्रम तय

दो सौ महमानों में पचास साधु संत, पचास अधिकारी और पचास लोग विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और न्यास के होंगे. भूमि पूजन के कार्यक्रम में देश के पचास गणमान्य लोगों को भी शामिल होने का न्योता भेजा गया है.

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की तारीख पांच अगस्त तय है. राम मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. आज पीएम मोदी के अयोध्या कार्यक्रम का पूरा विवरण भी जारी कर दिया गया है. पीएम मोदी पांच अगस्त को सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. इसके बाद पहली बार पीएम मोदी रामजन्म भूमि रवाना होंगे. भूमि पूजन के कार्यक्रम में साधु-संतों समेत कुल 200 मेहमान शामिल होंगे.

करीब एक घंटा भाषण देंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी का हैलिकॉप्टर सुबह 11.30 बजे साकेत विश्वविद्यालय उतरेगा. इसके बाद पीएम मोदी का काफिला राम जन्म भूमि के लिए रवाना होगा. बताया जा रहा है कि भूमि पूजन का कार्यक्रम सिर्फ दो घंटे का होगा. इस दौरान पीएम मोदी सिर्फ दो जगह हनुमानगढ़ी और रामजन्म भूमि जाएंगे. हालांकि ये तय नहीं है कि पीएम मोदी सबसे पहले कहां जाएंगे. पीएम मोदी के इस दो घंटे के कार्यक्रम में से एक घंटा उनका भाषण होगा. इसके मददेनज़र अयोध्या में जगह जगह स्क्रीन भी लगाई जाएंगे और अयोध्या से फैजाबाद तक लाउडस्पीकर भी लगाए जाएंगे.

कौन-कौन लोग शामिल होंगे?

जिन दो सौ महमानों को बुलाया गया है, उनमें से पचास साधु संत, पचास अधिकारी और पचास लोग विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और न्यास के होंगे. भूमि पूजन के कार्यक्रम में देश के पचास गणमान्य लोगों को भी शामिल होने का न्योता भेजा गया है. गणमान्य लोगों में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरसंघ चालक मोहन भागवत, बीजेपी के सीनियर लीडर लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार और साध्वी ऋतंभरा शामिल होंगी. वहीं, स्थानीय प्रशासन ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए कोरोना से बचने के प्रोटोकॉल्स को जरूर फॉलो करने की हिदायत दी है.

पांच अगस्त की तारीख ही क्यों?

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की शनिवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगस्त के पहले हफ़्ते की 2 तारीखें दी गई थी. एक तीन अगस्त और दूसरी पांच अगस्त. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पांच अगस्त की तारीफ फाइनल की गई. अब 5 अगस्त को पूर्णिमा के दिन भूमि पूजन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

भारत आने के लिए फ्रांस से 5 राफेल फाइटरजेट ने भरी उड़ान, 29 जुलाई को वायुसेना में होंगे शामिल

Rajasthan Politics Live Updates: राज्यपाल कलराज मिश्र ने सीएम गहलोत से पूछा- विश्वास मत हासिल करना चाहते हैं या नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget