एक्सप्लोरर

Full Details: अयोध्या विवाद पर एक और तारीख, जानें सुप्रीम कोर्ट में आज क्या कुछ हुआ?

Ram mandir-Babri masjid Case: सुप्रीम कोर्ट में आज भी राम मंदिर पर नियमित सुनवाई की तारीख तय नहीं हो सकी. अब 29 जनवरी को नई संवैधानिक पीठ राम मंदिर पर सुनवाई की तारीख तय करेगी.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आज भी राम मंदिर पर नियमित सुनवाई की तारीख तय नहीं हो सकी. अब 29 जनवरी को नई संवैधानिक पीठ तय करेगी राम मंदिर पर सुनवाई की तारीख. 5 जजों की संविधान पीठ में शामिल जस्टिस यू यू ललित के बेंच से हटने की वजह से आज की सुनवाई टल गई. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा अब किसी और दिन बैठेंगे. जस्टिस यू यू ललित ने मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन की तरफ से सवाल उठाने के बाद राम मंदिर पर बनी संवैधानिक बेंच छोड़ी. राम मंदिर पर सुनवाई टलने से हिंदू संत निराश हैं, हिंदू महासभा के अध्यक्ष धर्मदास ने कहा ऐसे तो सुनवाई में सदियां बीत जाएंगी.

आज सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ? खचाखच भरे कोर्ट रूम में सबसे पहले सभी पक्षकार और वकील पहुंचे. यूपी सरकार की ओर से वकील तुषार मेहता, हिन्दू पक्ष के वकील हरीश साल्वे, रंजीत कुमार, सी एस वैद्यनाथन और मुस्लिम पक्ष के लिए राजीव धवन, जफरयाब जिलानी कोर्ट रूम में मौजूद थे.

संविधान पीठ के कोर्ट रूम में आते ही मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने सबसे पहले बात रखने के लिए कहा. इस चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि आज हम सिर्फ सुनवाई की तारीख तय करने के लिए बैठे हैं, हम सुनवाई नहीं कर रहे इसलिए आप कोई नई बात ना कहें.

राजीव धवन ने लगातार अपनी बात कहना जारी रखा और पांच जजों की बेंच में शामिल जज जस्टिस यूयू ललित पर सवाल उठा दिए. उन्होंने कहा कि जस्टिस ललित 1994 में कल्याण सिंह के लिए पेश हुए थे. राजीव धवन ने हालांकि कहा उन्हें जस्टिस ललित के बेंच में रहने पर आपत्ति नहीं लेकिन जस्टिस ललित ने सवाल उठने के बाद अपना नाम वापस लिया.

राजीव धवन ने ये भी सवाल उठाया कि पहले 3 जजों की बेंच में सुनवाई की बात थी, लेकिन 5 जज की बेंच क्यों. चीफ जस्टिस ने प्रशासनिकर आदेश दिया, इस पर चीफ जस्टिस ने साफ कर दिया है कि सुनवाई 5 जजों की ही बेंच करेगी.

राजीव धवन की आपत्ति के बाद जस्टिस यूयू ललित ने कहा कि वो असलम भूरे के केस में पेश हुए थे. इसके बाद जजों ने आपस में चर्चा की, जस्टिस यूयू ललित ने खुद को बेंच से अलग करने की बात कही. जस्टिस यूयू ललित के खुद को संवैधानिक पीठ से अलग करने के बाद चीफ जस्टिस ने कहा कि 29 जनवरी को नई बेंच बैठेगी.

सुप्रीम कोर्ट में आज की कार्यवाही पर हिंदू पक्ष के वकील ने कहा कि जानबूझ कर मामले को टालने की कोशिश हो रही है. हिंदू पक्षकार महंत धर्मदास ने कहा, ''सुप्रीम कोर्ट के जज पंच पर्मेश्वर हैं, लेकिन वो समझ ही नहीं रहे हैं किया कर रहे हैं. आज कोर्ट को तत्काल फैसला सुनाया चाहिए था. इतने दिन से सुनवाई चल रही है, ऐसा रहा तो पता नहीं कब फैसला आएगा.'' अयोध्या मामले में पक्षकार निर्मोही अखाड़े ने कहा फिर सुनवाई टलना बेहद निराशाजनक, हम जल्द सुनवाई का इंतजार कर रहे थे.

सुनवाई टलने की खबर आते ही सुप्रीम कोर्ट के बाहर कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कुछ लोगों ने हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय विचार मंच के बैनर चले करीब 100 लोगों ने प्रदर्शन किया. कई लोगों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के लिए हिंदू आस्था का कोई मतलब नहीं है, हिंदू लगातार संविधान का पालन करते रहे लेकिन आज फिर एक बार नई तारीख दे दी गई.

सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा जब आतंकी को फांसी के खिलाफ आधी रात को लोग कोर्ट पहुंच जाते हैं वो राम मंदिर पर जल्द सुनवाई के लिए आगे क्यों नहीं आते. प्रदर्शन में शामिल हिंदूवादी संगठनों ने राम मंदिर का विरोध करने वालों को चेताया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिसने भी मंदिर में अड़ंगा डाला- उसे चुनाव में करारा जवाब देंगे. प्रदर्शनकारियों में सरकार के खिलाफ भी काफी गुस्सा दिखा, प्रदर्शनकारी 'देश के नेता ठाठ में और रामलला टाट' में जैसे नारे लगाते दिखे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget