एक्सप्लोरर

Ram Mandir: 'रामराज का शंख बजा है...' पीएम मोदी ने शेयर किया गीताबेन का राम भजन

Ram Mandir Ayodhya News: पिछले तीन दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवा राम भजन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. 22 जनवरी को पीएम अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

Narendra Modi Tweet: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है. इसे लेकर तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं. एक तरफ अयोध्या में जहां मंदिर को अंतिम रूप दिया जा रहा है और मेहमानों के स्वागत की तैयारियां हो रहीं हैं, तो दूसरी ओर इस खास मौके के लिए कई गायक राम के आगमन पर भजन बना रहे हैं. ऐसा ही एक और भजन रिलीज हुआ है, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शेयर किया है.

इस गाने को गीताबेन रबारी ने गाया है. बता दें कि नरेंद्र मोदी इससे पहले भी कुछ भजन शेयर कर चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार (7 जनवरी) को गीताबेन के गाने जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा, “अयोध्या में प्रभु श्री राम के दिव्य-भव्य मंदिर में राम लला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है. देशभर के मेरे परिवारजनों को उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की बेसब्री से प्रतीक्षा है. उनके स्वागत में गीताबेन रबारी जी का ये भजन भावविभोर करने वाला है.”

एक दिन पहले शेयर किया था स्वस्ति मेहुल का गाना

बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार (6 जनवरी) को एक्स पर सिंगर स्वस्ति मेहुल के गाने को शेयर किया था. उन्होंने एक्स पर लिखा था “स्वस्ति जी का ये भजन एक बार सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है. आंखों को आंसुओं से, मन को भावों से भर देता है.”

जुबिन नौटियाल के राम भजन की भी मोदी ने की थी तारीफ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले शुक्रवार (5 जनवरी) को भी एक भजन शेयर कर चुके हैं. तब उन्होंने जुबिन नौटियाल का गाना शेयर करते हुए एक्स पर लिखा था, “भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है. राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है….”. इसी दिन पीएम ने हंसराज रघुवंशी की ओर से गाए गए राम भजन को शेयर किया था और इस राम भजन की तारीफ की थी.

ये भी पढ़ें

ईवीएम पर संदेह जताने वाले यूट्यूब वीडियो पर अब दिखेगा चुनाव आयोग का ये वाला डिस्क्लेमर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget