एक्सप्लोरर

ईवीएम पर संदेह जताने वाले यूट्यूब वीडियो पर अब दिखेगा चुनाव आयोग का ये वाला डिस्क्लेमर

Election Commission Disclaimer: इस साल लोकसभा चुनाव होने को हैं. उससे पहले ईवीएम पर सवाल खड़े करने वाले कई वीडियो यूट्यूब पर मौजूद हैं.

Question On EVM: यूट्यूब पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में संदेह पैदा करने वाले वीडियो पर अब चुनाव आयोग का डिस्क्लेमर दिखाई देगा. इस सप्ताह की शुरुआत से यूट्यूब ने कंटेक्स्ट इंफोर्मेशन पैनल जोड़ा है जो चुनाव आयोग के डिस्केमर के रूप में काम करता है.

इतना ही नहीं स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों को बताते हुए वीडयो के ठीक नीचे की ओर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (FAQs) का लिंक भी दिया गया है.

‘स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होते हैं’

भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग, चुनाव आयोग टाइटल वाले इन्फॉर्मेशन पैनल में कहा गया है, “इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में मजबूत तकनीकी सुरक्षा उपाय और ईसीआई (भारत का चुनाव आयोग) की ओर से लगाए गए विस्तृत प्रशासनिक सुरक्षा उपाय, प्रक्रियाएं और सुरक्षा सुनिश्चित करतीं हैं कि चुनाव पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष हों.”

चुनाव आयोग ने यूट्यूब को लिखी थी चिट्ठी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब ने ये कार्रवाई तब की है जब चुनाव आयोग ने हाल ही में एक चिट्ठी लिखकर लगभग 70 वीडियो की लिस्ट के साथ इन्फॉर्मेशन पैनल जोड़ने के लिए कहा था. चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ये ईवीएम और वीवीपैट के इस्तेमाल पर संदेह को दूर करने के चुनाव आयोग के प्रयासों का एक हिस्सा है.

दरअसल, यूट्यूब पर कथित तौर ईवीएम जैसी दिखने वाली मशीनों में धांधली वाले कई वीडियो हैं. इसकी एक लिस्ट चुनाव आयोग ने बनाकर यूट्यूब को दी और उसमें ये डिस्क्लेमर डाले गए हैं. इसके अलावा विपक्षी गठबंधन इंडिया ने चुनाव आयोग को ईवीएम और वीवीपैट को लेकर कई बार लिखकर सवाल किए, जिसके बाद आयोग ने एफएक्यूस में कई जवाब और जोड़े हैं.

सूत्रों ने कहा कि आगे चलकर, ईवीएम के बारे में अन्य वीडियो में सूचना पैनल और एफएक्यू का लिंक जोड़ा जाएगा. चुनाव आयोग ईवीएम से संबंधित सामग्री में अस्वीकरण जोड़ने के लिए मेटा (फेसबुक) और एक्स (ट्विटर) तक पहुंचने की प्रक्रिया में भी है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने 'मिशन 2024' का किया आगाज, 8 राज्यों में बनाई चुनाव समिति, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget