एक्सप्लोरर

'चरण सिंह को भारत रत्न देने पर जयंत चौधरी ने की मोदी सरकार की तारीफ, खरगे बोले- इन्हें कैसे बोलने दिया

Rajya Sabha: संसद के बजट सत्र का शनिवार (10 फरवरी) को आखिरी दिन है. इस सत्र में राम मंदिर और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर चर्चा की गई.

Chaudhary Charan Singh: संसद के उच्च सदन राज्यसभा में चौधरी चरण सिंह को लेकर काफी हंगामा हुआ है. आरएलडी चीफ और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने जब सदन में बोलना शुरू किया तो विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस पर सवाल खड़ा किया. जयंत चौधरी अपने दादा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने को लेकर बोल रहे थे, तभी खरगे ने कहा कि उन्हें किस नियम के तहत बोलने का अधिकार दिया गया है. उनके एनडीए में शामिल होने की बात तक कही गई.

दरअसल, राज्यसभा में जयंत चौधरी जैसे ही चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने को लेकर बोलना शुरू किया, वैसे ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सवाल उठाया कि किस नियम के तहत इनको बोलने दिया गया है. खरगे ने कहा कि हालांकि हम सैल्यूट करते हैं जिन्हें भारत रत्न दिया गया है. वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने यहां तक कह दिया कि अब अगर जयंत चौधरी एनडीए में जाते हैं तो उससे तो यही साबित होगा कि भारत रत्न की सौदेबाजी हुई है और उनको अब तो बिल्कुल भी एनडीए का हिस्सा नहीं बनना चाहिए.

किसानों को मजबूत करने वाला फैसला: जयंत चौधरी

आरएलडी चीफ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला एक बड़ा निर्णय है. कल इस घोषणा के बाद लोगों ने दिवाली मनाई है. कल किसानों ने कनॉट प्लेस में मिठाइयां बांटी. इससे यही पता चलता है कि यह फैसला सिर्फ उनके परिवार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि किसानों को मजबूत करने वाला फैसला है. उन्होंने कहा कि इस सरकार की कार्यशैली चरण सिंह की कार्यशैली को दर्शाती है. कोई मजबूत सरकार ही चरण सिंह को भारत रत्न दे सकती थी.

भारत रत्न पुरस्कार नहीं, सबसे बड़ा सम्मान: जयंत चौधरी

जयंत चौधरी ने आगे कहा कि मेरा मानना ​​है कि पीएम मोदी और भारत सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया है. इससे दो बड़ी चीजें हुई हैं. एक तो यह कि हम चौधरी चरण सिंह की विरासत को फिर से स्थापित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेरा मानना ​​है कि यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि यह है सबसे बड़ा सम्मान. एक जमीनी सरकार, जो जमीन की आवाज को समझती है और उसे ऊपर उठाना चाहती है, ऐसी सरकार ही धरती पुत्र चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दे सकती है. 

'वर्तमान सरकार की कार्यशैली में भी चरण सिंह के विचारों की झलक'

आरएलडी प्रमुख जयंत ने कहा कि मैं 10 साल तक विपक्ष में रहा हूं, कुछ समय से इस सदन के इस तरफ बैठा हूं, वर्तमान सरकार की कार्यशैली में भी चौधरी चरण सिंह के विचारों की झलक है. उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी गांव में शौचालयों के मुद्दों को संबोधित करते हैं, जब भारत सरकार महिला सशक्तिकरण को अपना मंच बनाती है और गांवों में जागरूकता पैदा करती है, तो मुझे इन फैसलों में चौधरी चरण सिंह जी की याद आती है.

बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष को घेरा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को चौधरी चरण सिंह का अपमान करने को लेकर देश से माफी मांगना चाहिए. पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर सम्मान दिया है. ये गर्व का पल है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आज जश्न मनाना चाहिए था कि उनके पूर्व पीएम को मोदी सरकार ने सम्मानित किया है. लेकिन दुर्भाग्यवश, उनके उपनाम में नेहरू-गांधी है, इसलिए कांग्रेस नाराज है. 

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि ये कांग्रेस का चरित्र है किसान विरोधी. कांग्रेस नंगी हो गई, निर्वस्त्र हो गई. उसको बधाई देने में भी पेट में दर्द हो रहा है. राज्यसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैं चौधरी चरण सिंह का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं.

बीजेपी नेता भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज राज्यसभा में जब जयंत चौधरी चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देने पर बोल रहे थे तो कांग्रेस के सांसद हंगामा कर रहे थे. इतने अंधे हो गए हैं ये विरोध में कि चौधरी चरण सिंह जी का अपमान करने पर उतारू हैं. कांग्रेस पार्टी को शर्म आनी चाहिए , ये पूरी किसान बिरादरी का अपमान है.

यह भी पढ़ें: Parliament Proceeding Live Updates: संसद में राम मंदिर पर चर्चा, बीजेपी सांसद सत्यपाल ने कहा- रामलला को खारिज करने से हुआ कांग्रेस का ये हाल

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget