एक्सप्लोरर

26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव कोरोना वायरस प्रकोप के चलते स्थगित

26 मार्च को 7 राज्यों की 18 सीटों के लिए चुनाव होना था. इसे कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग ने टाल दिया है.

नई दिल्ली: अप्रैल महीने में राज्यसभा की 55 सीटें खाली हो रही हैं और इसको भरने को लेकर 26 मार्च को जो चुनाव होना था अब वह नहीं होगा. चुनाव आयोग ने यह चुनाव कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए टाल दिया है.

केंद्रीय चुनाव आयोग ने एलान किया है कि देश भर में कोरोना के हालातों को देखते हुए राज्यसभा की सीटों के लिए होने वाले चुनाव को फिलहाल टाला जा रहा है और आगे का फैसला हालातों को देखते हुए लिया जाएगा.

55 सीटों पर होने का चुनाव लेकिन 37 सीटों पर निर्विरोध चुने गए सदस्य

फरवरी महीने में चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 55 सीटों के लिए अधिसूचना जारी की थी लेकिन इन 55 सीटों में से 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं. लिहाजा 26 मार्च को 7 राज्यों की 18 सीटों के लिए होना था राज्यसभा चुनाव जो फिलहाल चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए टाल दिया है.

अप्रैल महीने में जो सीटें राज्यसभा में खाली हो रही है उनमें सबसे ज्यादा सीटें महाराष्ट्र से थीं और उसके बाद तमिलनाडु, बंगाल और बिहार का नंबर आता हैं. हालांकि अब इनमें से 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव की जरूरत ही नहीं रही क्योंकि जो उम्मीदवार सामने आए थे वह निर्विरोध चुन लिए गए हैं.

17 राज्यों की 55 सीटों पर आएंगे सदस्य

राज्यसभा की जो 55 सीटें अप्रैल महीने में खाली हो रही हैं उनमें 7 सीटें महाराष्ट्र से थीं तो 6 सीटें तमिलनाडु से. वही बंगाल और बिहार से भी 5-5 राज्यसभा उम्मीदवारों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. ओडिशा, आंध्र और गुजरात से 4-4 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है तो आसाम, मध्य प्रदेश और राजस्थान की 3-3 सीटों पर चुनाव होना था.

अप्रैल महीने में तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा और झारखंड से भी 2-2 राज्यसभा सीटें खाली हो रही थीं तो इसके साथ ही मेघालय, मणिपुर और हिमाचल से 1-1 राज्यसभा सीट भरी जानी थी.

ये हैं वो नाम जिनका कार्यकाल हो रहा है पूरा

जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें कुछ प्रमुख है हुसैन दलवाई, रामदास अठावले, त्रिची शिवा, ऋतब्रत बनर्जी, केशव राव , कहकशा परवीन, आर के सिन्हा, रामनाथ ठाकुर, हरिबंश नारायण सिंह, सीपी ठाकुर, मोतीलाल वोरा, मधुसूदन मिस्त्री, कुमारी सैलजा, विप्लव ठाकुर, दिग्विजय सिंह, सत्यनारायण जटिया, और विजय गोयल समेत अन्य नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: आगरा में लोग नहीं कर रहे हैं लॉकडाउन का पालन, पुलिस थमा रही है हाथ में ये पोस्टर

WHO और FIFA ने मिलकर कहा- किक आउट द कोरोना !

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget