एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव में ‘किम जोंग’ की एंट्री’, कुमार विश्वास ने केजरीवाल को बताया ‘तानाशाह’

''मेरा उनसे अनुरोध है कि नए-नए बीजेपी और कांग्रेस से आए हुए जो गुप्ता हैं उनके दान का कुछ दिन आनंद लें, मेरे शव के साथ छेड़छाड़ न करें.’’

नई दिल्ली: दिल्ली में राज्यसभा चुनाव के दिन क्या आए, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में फिर से आरोपों, साजिशों और हमलों की सुनामी आ गई. गोपाल राय के बयान पर पलटवार करते हुए कुमार विश्वास ने केजरीवाल को तानाशाह कह दिया है. केजरीवाल का नाम लिए बिना कुमार विश्वास ने कहा है कि किम जोंग उन ने सबको परेशान कर रखा है. सात महीने बाद नींग से जागे हैं गोपाल राय- कुमार कुमार विश्वास ने गोपाल राय पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’ विधायक और मंत्री सहित नौ पदों पर बैठे गोपाल राय कार्यकर्ताओं को मीर जाफर कहते हैं, आज सात महीने बाद उनकी कुंभकरणी नींद जागी है.’’ उन्होंने कहा, ‘’दरअसल इस माहिष्मती की शिवगामी देवी कोई और है. हर बार अमानत की तरह नए कटप्पा पैदा किए जाते हैं. मेरा उनसे (केजरीवाल से) अनुरोध है कि नए-नए बीजेपी और कांग्रेस से आए हुए जो गुप्ता हैं उनके दान का कुछ दिन आनंद लें, मेरे शव के साथ छेड़छाड़ न करें.’’ AAP के लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती थी विश्वास की ‘नकारात्मक सोच’- गोपाल राय किम जोंग उन ने तंग कर रखा है- कुमार कुमार विशवास यही नहीं रुके. उन्होंने गोपाल राय पर तंज कसते हुए कहा, ‘’पिछली बार बाबरपुर में रैलियां करके मैं उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ जितवाने गया था. इस बार वह सुशील गुप्ता जी की रैली कराएं और वहां से सांसद और प्रधानमंत्री बने. बता दें कि गोपाल राय दिल्ली की बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. कुमार विश्वास ने केजरीवाल का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा, ''किम जोंग उन ने उन्हें भी (गोपाल राय को) विश्व की तरह बहुत तंग कर रखा है. वह संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष भी बन जाएं, लगे हाथ विश्व शांति भी हो जाएगी. अभी तो आनंद लें. काफी चीजें अंदर आई हैं, उनका आनंद उठाए.’’ क्या है इस घमासान की वजह? आप ने बुधवार को दिल्ली की तीन राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी और पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास का पत्ता काट दिया था. पहली बार राज्यसभा में एंट्री करने जा रही आप ने संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिसे लेकर राजनीतिक क्षेत्र में काफी आलोचना हुई थी और टिकट में मोटी रकम के लेन-देन के आरोप लगाए गए थे. कुमार विश्वास ने क्यों लिया किम जोंग उन का नाम? बता दें कि किम जोंग उन उत्तर कोरिया का सनकी तानाशाह है. किम जोंग से जो भी असहमत होता है उसके खिलाफ वह कार्रवाई कर देता है. आय दिन किम जोंग उन परमाणु बम गिराने की धमकी देता रहता है. जिससे पूरी दुनिया परेशान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget