एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Elections 2022: 'क्योंकि मुझे कांग्रेस से प्यार है...', कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग के बाद बोले विधायक

Karnataka Rajya Sabha Elections 2022: कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए आज वोट डाले गए. यहां मुख्यतौर पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला है.

Rajya Sabha Elections 2022: कर्नाटक में आज राज्यसभा की चार सीटों के लिए वोट डाले गए. इस दौरान कोलार से जेडीएस विधायक श्रीनिवास गौड़ा (Srinivasa Gowda) ने क्रॉस वोटिंग किया. उन्होंने कांग्रेस (Congress) उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाले. वोट को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''हां मैंने कांग्रेस के पक्ष में वोट किए क्योंकि मुझे कांग्रेस से प्यार है.'' बता दें कि जद (सेक्युलर) ने बृहस्पतिवार रात को अपने विधायकों को एक होटल में ठहराया था.

बता दें कि कर्नाटक में चौथी सीट के नतीजों को लेकर अब भी संशय की स्थिति बनी हुई है. चार राज्यसभा सीटों के लिए जो उम्मीदवार मैदान में हैं, उनमें बीजेपी की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, निवर्तमान विपरिषद सदस्य लहर सिंह सिरोया और अभिनेता जग्गेश शामिल हैं. वहीं, कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव मंसूर अली खान को मैदान में उतारा है. जद(एस) की ओर से कुपेंद्र रेड्डी राज्यसभा पहुंचने की दौड़ में शामिल हैं.

चौथी सीट को लेकर है मुकाबला

राज्य से उच्च सदन की चौथी सीट के लिए सीधा मुकाबला सिरोया, खान और रेड्डी के बीच माना जा रहा है. कर्नाटक में विधानसभा के सदस्यों की संख्या के हिसाब से एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 45 विधायकों का समर्थन चाहिए. मौजूदा संख्याबल के हिसाब से बीजेपी दो सीटों और कांग्रेस एक सीट पर जीत सकती है. बीजेपी के पास अपने दम पर दो प्रत्याशियों (सीतारमण और जग्गेश) को जिताने के बाद अतिरिक्त 32 विधायक होंगे.

वहीं, जयराम रमेश को जिताने के लिए आवश्यक मतों के बाद कांग्रेस Congress) के पास 25 अतिरिक्त विधायकों का समर्थन है, जबकि जदएस (JDS) के पास 32 विधायक हैं, जो इस चुनाव में अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं है.

बॉम्बे हाई कोर्ट ने ठुकराई जेल में बंद NCP नेता नवाब मलिक की जमानत याचिका, वोटे देने के लिए मांगी थी बेल

Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन जंग से फ्यूल, फूड और फर्टिलाइजर का संकट, जानें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget