एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा चुनावों के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे बनाए गये आब्जर्वर, राजीव शुक्ला को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्यसभा चुनावों के लिए पवन कुमार बंसल और टीएस सिंह देव को राजस्थान का पर्यवेक्षक तो छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला को हरियाणा का केंद्राय पर्यवेक्षक बनाया गया है. 

Rajya Sabha Polls 2022: राज्यसभा चुनावों (Rajya Sabha Elections) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी कमर कस ली है. इस दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर अपने पुराने नेताओं पर ही भरोसा जताया है. राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को उन्होंने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए महाराष्ट्र (Maharashtra) का पर्यवेक्षक (Observer) बनाया है. 

खड़गे के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस ने अपने पर्यवेक्षक तैनात कर दिए हैं. इसी क्रम में पवन कुमार बंसल और टीएस सिंह देव को राजस्थान का पर्यवेक्षक तो वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला को हरियाणा का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है. 

आपको बता दें कि इन दिनों कांग्रेस में राज्यसभा चुनावों के लेकर काफी खींचतान मची हुई है. अंतर्कलह का आलम ऐसा है कि हरियाणा कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता एक दूसरे पर मीडिया में तंज कसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा और पार्टी के नाराज विधायक कुलदीप बिश्नोई एक दूसरे पर लगातार छींटाकशी कर रहे हैं. 

शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेंद्र हुड्डा ने कुलदीप बिश्नोई पर जमकर निशाना साधा. हुड्डा ने कहा कि जिनकी अंतरात्मा पार्टी के साथ नहीं है उनको कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए तो वहीं बिश्नोई ने खुद को जन्मजात कांग्रेसी बता कर हुड्डा पर पलटवार किया. 

हुड्डा पर क्या बोले कुलदीप बिश्नोई ?
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि जिनकी अंतरात्मा बीजेपी, ईडी के चरणों में गिरवी है वो भी अंतरात्मा की बात करते हैं. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि जिस आदमी ने जी-23 बना कर कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश की वो अंतरात्मा की बात करता है. जिस आदमी की अंतरात्मा ईडी और बीजेपी के चरणों में गिरवी पड़ी है वो अंतरात्मा की बात करता है. जिस आदमी के कपड़ों पर पिछले राज्यसभा चुनाव के स्याही कांड के धब्बे पड़े हैं वो अंतरात्मा की बात करता है.

BJP Suspends Nupur Sharma: नूपुर शर्मा 6 साल के लिए बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित, पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के बाद एक्शन

Himanta Biswa Sarma: भ्रष्टाचार के आरोपों पर असम CM का फूटा गुस्सा, सिसोदिया पर मानहानि का मुकदमे करने की दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन

Embed widget