एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: अग्निपथ स्कीम को लेकर राजनाथ सिंह करेंगे सलाहकार समिति की बैठक, सांसदों के सवालों से होगा सामना

Rajnath Singh Meeting: अग्निपथ योजना को लेकर सरकार सतर्क नजर आ रही है. इसी सिलसिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लगातार बैठकें कर रहे हैं. एक और बैठक करने जा रहे हैं जिसमें विपक्ष के सांसद शामिल होंगे.

Advisory Committee Meeting: अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर सड़कों पर छात्रों का बवाल भले ही थम गया हो लेकिन कांग्रेस (Congress) समेत तमाम सत्ता विरोधी पार्टियां इसका लगातार विरोध कर रही हैं. विपक्ष (Opposition) के तेवर को देखते हुए 18 जुलाई से शुरू होने जा रहे संसद (Parliament) के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) में इस मुद्दे पर संसद में भी हंगामा होना तय माना जा रहा है.

हालांकि सत्र शुरू होने से पहले ही इस मुद्दे पर सरकार विपक्ष के सवालों से रूबरू होने जा रही है. 11 जुलाई को रक्षा मंत्रालय से जुड़ी परामर्शदात्री समिति (Consultative Committee) की बैठक बुलाई गई है. बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस बैठक का एजेंडा अग्निपथ योजना को रखा गया है. माना जा रहा है कि बैठक में रक्षा मंत्रालय की ओर से सांसदों को अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी.  

परामर्शदात्री समिति के सदस्यों की जानकारी

परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष उस मंत्रालय के सम्बंधित मंत्री ही होते हैं. इस समिति में फ़िलहाल सदस्य के तौर पर लोकसभा के 13 और राज्यसभा के 7 सांसद शामिल हैं. रक्षा मंत्रालय से जुड़ी इस समिति में विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता सदस्य के तौर पर शामिल हैं. इनमें मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, सुदीप बंदोपाध्याय, मनीष तिवारी, फ़ारुख अब्दुल्ला और राकेश सिंह समेत 20 सांसद शामिल हैं.

शंकाओं पर सरकार से मांगेगे जवाब

ऐसे में ये तय है कि समिति में शामिल विपक्ष के सांसद (Opposition MP) योजना को लेकर सरकार (Government) से सवाल जवाब करेंगे और अपनी शंकाओं पर सरकार से सफ़ाई मांगेंगे. परामर्शदात्री समिति (Consultative Committee) का गठन संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा किया जाता है और संसद की स्थायी समिति से ये इस मायने में अलग होता है कि इस समिति का अध्यक्ष उस मंत्रालय का मंत्री ही होता है. कुछ और भी अंतर होते हैं.

ये भी पढ़ें: Agnipath Scheme: मोदी सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, अगले सप्ताह होगी सुनवाई

ये भी पढ़ें: Agnipath Scheme Protest: युवा पंचायत के तहत बिजनौर पहुंचे RLD प्रमुख जयंत चौधरी, BJP को बताया झूठ का पुलिंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget