एक्सप्लोरर

'पहलगाम हमले के अगले दिन ही ऑपरेशन सिंदूर के लिए तैयार थे तीनों सेनाओं के चीफ', राजनाथ सिंह का खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में बात करते हुए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना को पूरे देश का बैक-एंड सपोर्ट मिला, जिससे हमारी जीत हुई.

पहलगाम हमले के अगले ही दिन 23 अप्रैल को देश की सेना के तीनों अंगों (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) के प्रमुख पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन के लिए तैयार थे. ये खुलासा खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया है. खुद राजनाथ सिंह ने कहा कि 3-4 महीने पहले तक किसी ने भी युद्ध के बारे में सोचा तक नहीं था.

राजधानी दिल्ली में आयोजित रक्षा मंत्रालय के सिविल-कर्मचारियों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सेना प्रमुखों ने बड़ा ऑपरेशन करने से पहले किसी भी तरह के हथियार की मांग या फिर कोई शिकायत नहीं की थी.

तीनों सेना प्रमुखों ने युद्ध के लिए भरी हामी

रक्षा मंत्री ने बताया कि पहलगाम हमले के अगले दिन जब तीनों सेना प्रमुखों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की और पूछा कि क्या पाकिस्तान के खिलाफ देश के सेनाएं ऑपरेशन के लिए तैयार हैं. तीनों सेना प्रमुखों ने तुरंत ऑपरेशन के लिए हामी भर दी.

गौरतलब है कि 1971 के युद्ध के लिए तत्कालीन थलसेना प्रमुख जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) सैम मानेकशॉ ने तैयारियों के लिए 6 महीने का वक्त मांगा था. कारगिल युद्ध के दौरान भी तत्कालीन थलसेना प्रमुख जनरल वी पी मलिक ने जो हथियार हैं, उनसे ही जंग लड़ेंगे वाला बयान दिया था. यानी जनरल मलिक ने आधुनिक हथियार न होने का एतराज जताया था.

सेना के शौर्य के पीछे देश का समर्थन

राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय के सिविल-डिफेंस कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि 'जब भी सेना युद्ध लड़ती है तो उसके शौर्य के पीछे, एक तरह से कहें तो पूरे देश का समर्थन होता है. एक सैनिक युद्ध लड़ता है, लेकिन उस सैनिक के साथ-साथ एक तरह से पूरा देश और पूरा सिस्टम युद्ध लड़ रहा होता है. इसलिए मैं आपसे युद्ध के विषय पर चर्चा कर रहा हूं, क्योंकि युद्ध की रणनीति और उसकी तैयारी में आपका योगदान बेहद महत्वपूर्ण होता है.'

रक्षा मंत्री ने कहा कि सिविल-मिलिट्री समन्वय का महत्व आज के समय में इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि आज की दुनिया बड़ी अनिश्चित हो गई है. आज हम यह अनुमान नहीं लगा सकते कि दुनिया के जिन इलाकों में आज शांति है, वहां भविष्य में तनाव नहीं होगा. आप खुद ही सोचिए, आज से तीन-चार महीने पहले हमने कहां सोचा था कि हमें कभी ऑपरेशन सिंदूर भी करना पड़ेगा. हमने कहां सोचा था कि युद्ध जैसी परिस्थितियां हमारे दरवाजे पर आकर खड़ी हो जाएगी.

सेना को मिला बैक-एंड सपोर्ट

राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने देखा कि किस तरह से आपने (सिविल कर्मचारियों) भी हमारी सेना को बैक-एंड सपोर्ट दिया. रक्षा मंत्रालय के अलग-अलग डिपार्टमेंट ने भी अपनी सारी भूमिकाओं को अच्छे से निभाया, जिसकी वजह से हम इतने सफल ऑपरेशन को अंजाम दे पाए.

इस दौरान राजनाथ सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार में शायद ही कोई ऐसी पोजीशन है, जो मैंने नहीं निभाई है, फिर चाहे यहां हो (रक्षा मंत्रालय) या गृह मंत्रालय, सिवाय एक ऊपर यानि पीएमओ की.

ये भी पढ़ें:- वीरगति को प्राप्त सैनिकों को नहीं भूले नए वाइस चीफ, श्रीलंका में लिट्टे उग्रवादी हमले में सेना के साथ संभाला था मोर्चा

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK ने दिखाया ठेंगा, इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK का ठेंगा, गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget