एक्सप्लोरर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को करेंगे लेह-लद्दाख का दौरा, थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे भी होंगे शामिल

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-चीन सीमा विवाद के बीच शुक्रवार को लेह-लद्दाख के दौरे पर पहुंचेंगे. रक्षा मंत्री के साथ थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे भी लेह आएंगे. रक्षा मंत्री लेह दौरे के दौरान सीमा पर तैनात सैनिकों से मुलाकात करेंगे.

लद्दाखः सीमा पर चीन से चल रहे टकराव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लेह-लद्दाख के दौरे पर पहुंचेंगे. रक्षा मंत्री के साथ थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे भी लेह आएंगे. सूत्रों के मुताबिक, लेह पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीधे सेना की 14वी कोर ('फायर एंड फ्यूरी') के मुख्यालय पहुंचेंगे. वहां लेह कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह पूर्वी लद्दाख से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन से चल रही तनातनी के बारे में एक प्रेजंटेशन के जरिए पूरी जानकारी देंगे. साथ ही 30 जून को चीनी सैन्य कमांडर से हुई बैठक में डिसइंगेजमेंट और डी-एस्कलेशन के लिए बनी सहमति के बारे में भी पूरी जानकारी देंगे.

माना जा रहा है कि रक्षा मंत्री लेह दौरे के दौरान सीमा पर तैनात सैनिकों से मुलाकात करेंगे. इनमें वे सैनिक भी मौजूद होंगे जो गलवान घाटी में चीनी सेना से लड़ते हुए घायल हो गए थे.

इस बीच खबर है कि चीनी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कोर कमांडर स्तर की मीटिंग में चरणबद्ध तरीके से डिसइंगेजमेंट और डी-एस्कलेशन पर बनी सहमति का स्वागत किया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इससे भारत-चीन सीमा पर स्थिति सुधरेगा और सैनिकों के बीच तनातनी ('तापमान') भी कम होगा.

आपको बता दें कि मंगलवार को हुई बैठक में दोनों देशों की सेनाएं सैनिकों को विवादित इलाके से पीछे करने और सैनिकों की संख्या कम करने पर राजी हो गए हैं. लेकिन ये डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया एक बेहद जटिल और लंबी प्रक्रिया है और इसके लिए अभी सैन्य और राजनयिक स्तर पर अभी और मीटिंग की जरूरत है.

मंगलवार की मीटिंग में दोनों देश के कमांडर इस बात पर राजी हो गए हैं कि किसी विवादित क्षेत्र में डिसइंगेजमेंट यानि सैनिकों को पीछे हटने के करीब 72 घंटे तक दोनों देश की सेनाएं एक दूसरी के पीछे हटने की मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी. अगर ये चरण सफल रहा तो तभी दूसरे विवादित क्षेत्र पर डिसइंगेजमेंट प्रक्रियआ शुरू होगी. ऐसे में पूर्वी लद्दाख से सटी पूरी 856 किलोमीटर लंबी एलएसी यानि लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल पर डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया एक लंबा वक्त ले सकता है. हालांकि, इस एलएसी पर फिंगर-एरिया, गलवान घाटी (पैट्रोलिंग पॉइंट नंबर ,14, 15 और 17) , डेपसांग प्लेन्स और गोगरा जैसे कुल सात मुख्य विवादित इलाके हैं जहां पहले डी-एसक्लेशन यानि सैनिकों की तादाद कम करने पर जोर दिया जाएगा.

भारत में बैन होने के बाद Tik Tok की मदर कंपनी ByteDance को हो सकता है 6 बिलियन डॉलर का नुकसान- ग्लोबल टाइम्स

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget