एक्सप्लोरर

दुनिया ने देखी भारत की ताकत, रूस की विजय दिवस परेड में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

दूसरे विश्व युद्ध में नाजियों पर विजय पाने की याद में विजय दिवस परेड का आयोजन किया जाता है. इसमें भारतीय सेना की टुकड़ी भी शामिल हुई.

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित  75वीं विजय दिवस परेड में शामिल हुए. दूसरे विश्व युद्ध में नाजियों पर जीत की याद में ये परेड होती है. इस परेड में भारत की टुकड़ी शामिल हुई. इस पर राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि ये उनके लिए खुशी और गौरव का क्षण है.

राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘’ मॉस्को में विजय दिवस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं की टुकड़ी की प्रभावशाली उपस्थिति वास्तव में मेरे लिए एक अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है.’’

बता दें कि राजनाथ सिंह 75वीं विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए रूस के रक्षा मंत्री के निमंत्रण पर तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे थे. इससे पहले ट्वीट किया, ‘‘1941-1945 के युद्ध में सोवियत संघ के लोगों की विजय की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मैं आज मास्को स्थित रेड स्क्वैयर में विजय दिवस परेड में शामिल हो रहा हूं.’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुझे गर्व है कि भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंगों की एक टुकड़ी भी इस परेड में शामिल हो रही है.’’

तस्वीरों में दिख रहा है कि रेड स्क्वैयर में सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया जा रहा है. भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंगों की 75 सदस्यीय टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया. भारतीय दल चीन समेत कम से कम 11 देशों के सशस्त्र बल कर्मियों के साथ इस परेड में भाग लिया.

राजनाथ सिंह ने मंगलवार को रूस के उप प्रधानमंत्री यूरी बोरिसोव के साथ मुलाकात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों एवं क्षेत्रीय मामलों पर चर्चा की और भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा की.

मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राजनाथ सिंह ने 75वीं विजय दिवस के लिए शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही रूस और भारत की साझी सुरक्षा के लिए योगदान देने वाले रूस के ‘‘मित्रवत’’ लोगों, विशेषकर सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों को बधाई दी.

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चार महीने तक यात्रा पर लगे प्रतिबंधों के बाद देश के किसी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री की यह पहली विदेश यात्रा है. रूस ने नौ मई को रेड स्क्वैयर में होने वाली सैन्य परेड को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण पहले स्थगित कर दिया था.

सीमा विवाद: सेना प्रमुख नरवणे ने किया फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा, चीन को मुंहतोड़ जवाब देने वाले जवानों से मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget