एक्सप्लोरर

सीमा विवाद: सेना प्रमुख नरवणे ने किया फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा, चीन को मुंहतोड़ जवाब देने वाले जवानों से मिले

जनरल नरवणे का दौरा उस समय हुआ है, जब पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में पनपे तनाव के बीच हजारों भारतीय जवानों को चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सामने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से कुछ मीटर की दूरी पर तैनात किया गया है. वह चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास सेना की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे.

नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे लद्दाख के दौरे पर हैं. आज सेना प्रमुख ने फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा किया और साथ ही गलवान घाटी में चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले जांबाजों को प्रशस्ति पत्र भी बांटे. सेना प्रमुख के पूर्वी लद्दाख के दो दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है. दौरे के पहले दिन नरवणे ने मंगलवार को पूर्वी लद्दाख में सेना की तैयारियों का जायजा लिया.

वह क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां पिछले हफ्ते चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. लेह पहुंचने के तुरंत बाद जनरल नरवणे ने सेना के अस्पताल का दौरा किया जहां 15 जून को गलवान घाटी में घायल हुए सैनिकों का इलाज चल रहा है.

उत्तरी और पश्चिमी दोनों मोर्चों पर ऑपरेशनल स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को सेना प्रमुख ने राष्ट्रीय राजधानी में सेना कमांडरों के सम्मेलन (कांफ्रेंस) का दूसरा चरण आयोजित किया था. इस दौरान सभी कमांडर शामिल रहे थे और उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल वाई. के. जोशी ने भी इस दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लिया था.

सेना के कमांडरों ने उत्तरी और पश्चिमी दोनों मोर्चों पर भारत की ऑपरेशनल स्थिति के बारे में पूरी चर्चा की. यह दो दिवसीय सम्मेलन का दूसरा चरण था. पहला चरण 27 मई से 29 मई तक आयोजित किया गया था. सेना कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद मंगलवार को जनरल नरवणे घायल सैनिकों से मिलने के लिए लेह के लिए रवाना हुए थे.

सेना प्रमुख ने बहादुरी के लिए की घायल सैनिकों की प्रशंसा

सेना प्रमुख ने लगभग सभी घायल सैनिकों से बातचीत की और बहादुरी के लिए उनकी प्रशंसा की. अस्पताल का दौरा करने के बाद नरवणे ने कमांडरों के साथ क्षेत्र में संपूर्ण सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और समझा जाता है कि उन्होंने चीन की तरफ से किसी भी तरह के दु:साहस से निपटने के लिए उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए. घटनाक्रम से अवगत लोगों ने यह जानकारी दी.

नरवणे के साथ नार्दर्न कमांड के कमांडर ले. जनरल वाईके जोशी भी साथ दौरे पर हैं. इस दौरे में नरवणे चीनी सेना के साथ 7 हफ्ते से जारी गतिरोध पर वहां मौजूद सैन्य कमांडरों के साथ चर्चा की पर्वतीय क्षेत्र में भारत की संपूर्ण सैन्य तैयारी का जायजा लिया.

पिछले सप्ताह वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने लद्दाख और श्रीनगर वायु सैनिक अड्डों का दौरा किया था और क्षेत्र में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए भारतीय वायु सेना की तैयारियों का जायजा लिया था.

भारत-चीन विवाद: जानिए- उस गुलाम रसूल को जिनके नाम पर गलवान घाटी का नाम पड़ा Rajnath in Russia: चीन से सीमा विवाद के बीच भारत के साथ हथियारों का कॉन्ट्रेक्ट करेगा रूस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने सदन में गृह मंत्री को घेरा तो भड़के पीयूष गोयल, क्या कहा?
राहुल गांधी ने सदन में गृह मंत्री को घेरा तो भड़के पीयूष गोयल, क्या कहा?
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget