एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के भाषण पर हमलावर राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानीः दिए कड़े जवाब

स्मृति ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी की भारत के प्रति घृणा आश्चर्यजनक है. जब विश्वबैंक कारोबार सुगमता में भारत की रैंकिंग सुधरने की तारीफ कर रहा है, उन्होंने रिपोर्ट में चुनिंदा बिंदुओं को पेशकर भारत की प्रगति के साथ धोखा किया है.’’

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जीएसटी के संदर्भ में विश्वबैंक की एक रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए आज कहा था कि जीएसटी के‘ आतंक’ का अब‘ दुनिया भी अनुमोदन’ कर चुकी है, इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने विश्वबैंक की रिपोर्ट के चुनिंदा संदर्भों को ही लोगों के सामने रखा है.

उल्लेखनीय है कि गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ मोदी जी के गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) के आंतक का लोहा अब दुनिया भी मान चुकी है. विश्वबैंक का कहना है कि यह दुनिया में सबसे ऊंची दर है और यह सबसे जटिल व्यवस्था है.’’

इस पर प्रतिक्रिया में स्मृति ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी की भारत के प्रति घृणा आश्चर्यजनक है. जब विश्वबैंक कारोबार सुगमता में भारत की रैंकिंग सुधरने की तारीफ कर रहा है, उन्होंने रिपोर्ट में चुनिंदा बिंदुओं को पेशकर भारत की प्रगति के साथ धोखा किया है.’’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘ आदरणीय राहुल गांधी जी, यदि आप दुनिया की सबसे लंबी राज्याभिषेक प्रक्रिया से मुक्त हो जाएं, तो मेरी गुजारिश है कि आप इस लेख (विश्वबैंक की रिपोर्ट) को पढ़ें और खुद की बौद्धिकता बढ़ाएं.’’

वहीं देश की अर्थव्यवस्था की हालत को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के तीखे तंज के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि दुनिया के सारे अर्थशास्त्री मानने लगे हैं कि हिन्दुस्तान की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है और आगामी कुछ वर्षों में इसके सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर दोहरे अंकों में पहुंच सकती है.

सिंह ने यहां विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर कहा, ‘‘सारे विश्व के अर्थशास्त्री मानने लगे हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है. इस वक्त जीडीपी की विकास दर 7.5 फीसदी है. अन्तर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्रियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि आगामी कुछ वर्षों में जीडीपी की विकास दर दोहरे अंकों यानी 10 फीसद तक भी पहुंच सकती है.’’

गृह मंत्री का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में पार्टी के महाधिवेशन की गयी उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि केन्द्र सरकार भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ने के दावे कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि देश कठिनाई में है.

राहुल ने कहा, ‘‘देश का युवा पूछ रहा है कि बेरोजगारी की समस्या को कैसे हल किया जाए. देश में कांग्रेस इकलौता ऐसा संगठन है जो इस समस्या को दूर कर सकता है. दूसरा कोई संगठन इस काम को नहीं कर सकता.’’

सिंह ने कहा कि इस समय देश में हमारी सरकार किस तरह काम कर रही है, यह बताने की जरूरत नहीं है. काम अधिक हुआ, कम हुआ, इस पर विवाद हो सकता है लेकिन हमारी सरकार की नीयत और ईमान पर कोई भी सवालिया निशान नहीं लगा सकता. उन्होंने कहा, ‘‘चार वर्ष बाद भी हमारे किसी भी मंत्री पर एक पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने का कोई दुस्साहस नहीं कर पाया है.’’

सिंह ने कहा कि देश में नई रेलवे लाइन बिछाने का काम चार गुना तेजी से चल रहा है. वर्ष 2022 तक सभी रेलगाड़ियों को बिजली से चलाने का लक्ष्य तय किया गया है. इससे लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की बचत होगी.

लखनऊ से सांसद सिंह ने बताया कि 1910 करोड़ रुपये की लागत से गोमतीनगर रेलवे टर्मिनस के विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में पुनर्विकास की परियोजना स्वीकृत हो गयी है. इसकी निविदा प्रक्रिया पूरी होने के साथ-साथ परियोजना को शिलान्यास भी आज हो गया. इसके अलावा 1800 करोड़ की लागत से उत्तर रेलवे के चारबाग स्टेशन के पुनर्विकास की वृहद परियोजना का बजट स्वीकृत हो चुका है. उन्होंने बताया कि एनबीसीसी के चेयरमैन ए. के. मित्तल को यह सारा काम कराना है. मालूम हो कि एनबीसीसी स्मार्ट डेवलपमेंट की तर्ज पर गोमतीनगर और चारबाग रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करेगा.

कम्पनी के चेयरमैन मित्तल ने बताया कि रेल को यात्रा का पसंदीदा विकल्प बनाने के लिये सरकार के मकसद के तहत रेलवे स्टेशन का विस्तार, आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. गोमतीनगर और चारबाग रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के तहत पहले चरण की लागत क्रमशः 374 करोड़ रुपये और 1206 करोड़ रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget