एक्सप्लोरर

रजनीकांत बोले- पेरियार रैली पर टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगूंगा

द्रविड़ संगठन द्रविदार विधुतलाई कझगम ने अभिनेता रजनीकांत पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है और कहा है कि रजनीकांत बिना शर्त माफी मांगें.

चेन्नई: समाज सुधारक रहे पेरियार की तरफ से दशकों पहले निकाली गई रैली को लेकर की गई अपनी टिप्पणी पर सुपरस्टार रजनीकांत ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह न तो खेद प्रकट करेंगे और न ही माफी मांगेंगे.

बता दें कि 14 जनवरी को तमिल पत्रिका ‘तुगलक’ की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में रजनीकांत ने आरोप लगाया था, ‘‘1971 में पेरियार ने सलेम में एक रैली निकाली थी जिसमें भगवान श्रीरामचंद्र और सीता की वस्त्रहीन तस्वीरों को जूतों की माला के साथ चित्रित किया गया था.''

द्रविड़ संगठन द्रविदार विधुतलाई कझगम ने हालांकि आरोप लगाया कि अभिनेता ‘‘सरासर झूठ बोल रहे हैं.’’ संगठन ने रजनीकांत से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई.

जिसके बाद अब पत्रिकाओं और अखबारों की क्लिपिंग दिखाते हुए अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि 1971 में पेरियार ई वी रामासामी के नेतृत्व में निकाली गई एक रैली में भगवान राम और सीता की वस्त्रहीन तस्वीरें रखी गई थीं जिन्हें जूतों की माला के साथ चित्रित किया गया था.

उन्होंने अपने पोस गार्डन स्थित आवास के बाहर कहा, ‘‘एक विवाद सामने आया है कि मैंने ऐसा कुछ कहा जो नहीं हुआ. लेकिन मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा जो नहीं हुआ. मैंने केवल वही कहा जो मैंने सुना और जो चीजें पत्रिकाओं में छपीं. क्षमा करें, मैं न तो खेद व्यक्त करूंगा और न ही माफी मांगूंगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कल्पना से बाहर कुछ भी नहीं कहा या ऐसा कुछ नहीं था जो वहां नहीं हुआ था. लक्ष्मणन (तत्कालीन जनसंघ और अब बीजेपी नेता) ने (1971 में) एक धरने में हिस्सा लिया था जिन्होंने इसकी पुष्टि की है.’’ अभिनेता ने कहा कि 1971 की रैली में हिंदू देवी-देवताओं को कथित तौर पर नग्न दिखाया गया था. उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजें पहले भी हुई हैं और ऐसा बार-बार नहीं होना चाहिए.

महाराष्ट्रः बयान देकर फंसे पृथ्वीराज चह्वाण, शिवसेना ने पूछा- साफ करें कौन नेता लेकर गया था प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget