एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः बयान देकर फंसे पृथ्वीराज चव्हाण, शिवसेना ने पूछा- साफ करें कौन नेता लेकर गया था प्रस्ताव

जब विवाद बढ़ा तो शिवसेना भी सामने आई और उसने पृथ्वीराज चव्हाण से पूछा कि कौन नेता प्रस्ताव लेकर गया था साफ करे. शिवसेना के नेताओं ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी जोड़-तोड़ में यकीन नहीं करती.

मुंबईः जब से महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी है सरकार से जुड़े विवाद बार-बार सामने आ रहे हैं. कभी संजय राउत तो कभी राहुल गांधी तो कभी कोई अन्य नेता बयान लगातार बयान दे रहे हैं. इन नेताओं के बयान गठबंधन के लिए फजीहत पैदा कर रहा है. इस बार गठबंधन के लिए फजीहत बना है पृथ्वीराज चव्हाण का बयान.

कांग्रेस के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने एक इंटरव्यू में कहा कि 2014 में भी बीजेपी को सरकार में आने से रोकने के लिए शिवसेना कांग्रेस के पास गठबंधन का प्रस्ताव लेकर आई थी. इस प्रस्ताव को कांग्रेस ने इंकार कर दिया था.

चव्हाण के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल

चव्हाण के इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद एबीपी न्यूज़ ने उनसे बात की. मामले को लेकर उन्होंने इस मामले में आगे कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. पृथ्वीराज चव्हाण मुंबई के बाहर कराड में है वहां से 22 जनवरी के बाद वापस लौटने की बात कह रहे हैं.

रविवार को दिए पृथ्वीराज चव्हाण के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में शिवसेना को घेरते हुए कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण का बयान हैरान करने वाला है और शिवसेना की हकीकत सामने आ गई है.

शिवसेना ने चव्हाण से पूछा सवाल

जब विवाद बढ़ा तो शिवसेना भी सामने आई और उसने पृथ्वीराज चव्हाण से पूछा कि कौन नेता प्रस्ताव लेकर गया था साफ करे. शिवसेना के नेताओं ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी जोड़-तोड़ में यकीन नहीं करती.

अब इस मामले में पृथ्वीराज चव्हाण पूरी तरह से बैकफुट पर हैं और बात करने से इंकार कर रहे हैं. गौरतलब है कि अक्टूबर महीने में हुए विधानसभा चुनावों में शिवसेना बीजेपी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ी थी. चुनाव के बाद महीने भर चले लंबे ड्रामे के बाद शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने में सफल रही थी.

दिल्ली चुनाव में मीम्स वॉर जारी, बीजेपी ने ‘ART’ और ‘ARTIST’ को लेकर केजरीवाल पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे ने PM मोदी को लिखा लेटर, कर्नाटक के लिए की ये बड़ी मांग
खरगे ने PM मोदी को लिखा लेटर, कर्नाटक के लिए की ये बड़ी मांग
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CJP Protest Live: 'लोकतंत्र की आत्मा को खत्म कर दिया', आशुतोष रांका का चुनाव आयोग पर तंज
LIVE: 'लोकतंत्र की आत्मा को खत्म कर दिया', आशुतोष रांका का चुनाव आयोग पर तंज
ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, और कौन से दल अभिजीत दीपके के साथ?
ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, और कौन से दल अभिजीत दीपके के साथ?

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का 'Baby Celebration', फिर अभिषेक ने की कुटाई
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का 'Baby Celebration', फिर अभिषेक ने की कुटाई
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Embed widget