एक्सप्लोरर

फिलहाल राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे रजनीकांत, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से भी रहेंगे दूर, स्वास्थ्य कारणों से लिया फैसला

रजनीकांत ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर बताया था कि 31 दिसंबर को वह अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे और फिर अगले साल जनवरी में इसे लॉन्च करेंगे.

चेन्नईः साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत फिलहाल अपने स्वास्थ्य कारणों से राजनीति में पूरी तरह सक्रिय नहीं होंगे और आने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे. बता दें कि दो दिन पहले ही वो अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे हैं. रजनीकांत ब्लड प्रेशर की परेशानी के चलते 25 दिसंबर को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे. दक्षिण के भगवान माने जाने वाले रजनीकांत ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर बताया था कि 31 दिसंबर को वह अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करेंगे और फिर अगले साल जनवरी में इसे लॉन्च करेंगे लेकिन आज एक ट्वीट के जरिए उन्होंने इस बात को साफ कर दिया है कि वो आने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे.

ये है रजनीकांत का ट्वीट

रजनीकांत के राजनीति में आने की चर्चा काफी दिनों से थी

पिछले महीने रजनीकांत ने कहा था कि 2016 में अमेरिका में उनका गुर्दा प्रतिरोपण हो चुका है और कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर चिकित्सक राजनीति में उनके प्रवेश के खिलाफ हैं. रजनीकांत के राजनीति में आने की चर्चा काफी दिनों से थी. दरअसल, तमिलनाडु में अप्रैल-मई 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं.

रजनीकांत की पार्टी का नाम और सिंबल तक आ चुका है सामने

बता दें कि रजनीकांत की पार्टी का नाम और पार्टी सिंबल सामने आ चुका है. रजनीकांत की पार्टी का नाम ऑल इंडिया मक्कल सेवई कटची (ऑल इंडिया पीपुल्स सर्विस पार्टी) है और पार्टी सिंबल ‘ऑटो’ दिया गया है. चुनाव के लिए रजनीकांत की पार्टी का नाम मक्कल सेवई कटची रखा गया था जिसका मतलब है जनता सेवा पार्टी.

25 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे रजनीकांत

25 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती होने से पहले के 10 दिनों से हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग के सेट पर मौजूद दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद 22 दिसंबर को रजनीकांत ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था. हालांकि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई और उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए.

27 दिसंबर को डिस्चार्ज होते वक्त अस्पताल ने दिया था ये बयान

डिस्चार्ज किए जाने से पहले ही अपोलो अस्पताल की ओर से बताया गया था कि रजनीकांत की मेडिकल जांच रिपोर्ट में कुछ भी चिंताजनक नहीं है और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव होने के संबंध में उनका इलाज चल रहा है. हालांकि रजनीकांत के फैंस जो बेसब्री से उनकी राजनीति में एंट्री का इंतजार कर रहे थे फिलहाल उन्हें कुछ और समय इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें

देश को ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की सौगात, 'खुर्जा-भाउपुर' सेक्शन का PM मोदी ने किया उद्घाटन

Coronavirus: भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन का अटैक, ब्रिटेन से लौटे 6 लोग संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget