एक्सप्लोरर

एक सवारी के लिए रेलवे ने चलाई राजधानी एक्सप्रेस, ये खबर निकली फेक

दिल्ली से रांची जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में कुल 930 यात्री सवार थे. किसी कारण ट्रेन न चल पाने की वजह से रेलवे ने सभी यात्रियों को बस से भेज दिया.

रांची: झारखंड में टाना भगतों के आंदोलन की वजह से दिल्ली-रांची रूट पर रेल आवागमन ठप हो गया है. गुरुवार को दिल्ली से चलकर रांची जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस को 9 घंटों के इंतजार के बाद उसके यात्रियों को बस के जरिए रांची रवाना किया गया. मीडिया में खबर आई थी कि इस दौरान एक महिला यात्री ने बस से जाने के लिए इनकार कर दिया. महिला ट्रेन से ही रांची जाने की जिद पर अड़ी रही, जिसके बाद रेलवे ने उस एक महिला यात्री के लिए अलग से राजधानी एक्सप्रेस चलायी. लेकिन ये खबर फेक निकली.

धनबाद जोन के सीनियर डीसीएम एके पांडे ने इस खबर को गलत बताया है. उन्होंने कहा, ट्रेन को डीटीओ में लाया गया था, लेकिन कोई पॉजिटिव डवलपमेंट नहीं होने के बाद जिला प्रशासन की मदद से सभी यात्रियों को बस से भेज दिया गया. किसी भी यात्री के लिए ट्रेन नहीं चलायी गई है.

पहले क्या खबर आई थी? खबर आई थी कि राजधानी एक्सप्रेस में कुल 930 यात्री सवार थे जिनको ट्रेन न चल पाने की स्थिति में रेलवे ने बस के जरिए भेजने की वैकल्पिक व्यवस्था बनाई. लेकिन इसी ट्रेन में सवार रांची की अनन्या ने बस से जाने से इंकार कर दिया. अनन्या मुगलसराय से ट्रेन में सवार हुईं थीं और रांची तक का सफर कर रही थीं. वो बनारस में रहकर LLB कर रही हैं.

अनन्या को रेलवे अधिकारियों और यहां तक कि साथ में सफर कर रहे यात्रियों ने भी समझाया कि बस से चली जाएं क्योंकि किसी एक इंसान के लिए ट्रेन नहीं चल सकती है. लेकिन अनन्या ने मना कर दिया और कहा कि यात्री को गंतव्य तक पहुंचाना रेलवे का फर्ज है इसलिए वो बस से नहीं जाएंगी. रेलवे अधिकारियों ने कार से भेजने की बात भी कही लेकिन अनन्या ने इंकार कर दिया. ये बात दिल्ली में रेलवे के उच्च अधिकारियों को पता चली तो उन्होंने लड़की के लिए ट्रेन चलाने का आदेश दे दिया. इसके बाद अधिकारियों ने दिल्ली-रांची राजधानी को रूट बंद होने की वजह से पहले गया भेजा फिर वहां से गोमो और बोकारो होते हुए रांची रवाना किया गया.

ट्रेन रात करीब 1:45 मिनट पर रांची स्टेशन पहुंची, जिसमें रेलवे कर्मचारियों को छोड़कर अनन्या अकेले सवार थी. सुरक्षा के लिए एक RPF जवान भी साथ में था. रेलवे के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा जब एक यात्री के लिए राजधानी ट्रेन ने 535 किमी लंबी दूरी का सफर तय किया होगा. लेकिन ये खबर फेक निकली है.

ये भी पढ़ें- चीन के साथ मिलकर पाकिस्तान भारत के खिलाफ रच सकता है साजिश: CDS बिपिन रावत Sushant केस में NCB का ताबड़तोड़ एक्शन, शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget