एक्सप्लोरर

राजस्थान छात्र संघ चुनाव: AAP के CYSS की जोरदार एंट्री, ABVP का बुरा हाल

जयपुर: राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में आम आदमी पार्टी की छात्र विंग CYSS को ज़बरदस्त सफ़लता मिली है. सोमवार को चुनाव के परिणाम घोषित हुए जिसमें सोमवार शाम 6 बजे तक CYSS के 46 उम्मीदवार विभिन्न पदों पर चुनाव जीत चुके हैं, जिनमें 12 अध्यक्ष पद पर चुने गए हैं. इसके अलावा कई कॉलेजों में उपाध्यक्ष और महासचिव के पद CYSS के उम्मीदवार चुने गए. कई स्थानों पर गिनती देर शाम तक जारी थी और ट्रेंड को देखते हुए कुछ और सीटों पर CYSS के जीतने की संभावना नज़र आ रही थी.

ऐसे समय मे, जब गत रविवार को ही आम आदमी पार्टी ने घोषणा की थी कि पार्टी की छात्र इकाई CYSS दिल्ली विश्वविद्यालय के आगामी छात्र चुनावों में हिस्सा नहीं लेगी, राजस्थान छात्र संघ चुनाव से इस तरह के परिणाम का आना आम आदमी पार्टी की राजस्थान इकाई के लिए उत्साह और प्रसन्नता का विषय है.

आम आदमी पार्टी के प्रभारी और वरिष्ठ आप नेता कुमार विश्वास ने बताया कि यह उत्साहवर्धक है और इस बड़ी जीत का श्रेय स्थानीय साथियों, दिल्ली से राजस्थान गए पर्यवेक्षकों और पार्टी के ज़मीनी कार्यकर्ताओं को जाता है.

दिल्ली विश्वविद्यालय पर पार्टी के न लड़ने के निर्णय के प्रश्न पर विश्वास ने कहा कि यह दिल्ली प्रभारी के निर्णय का विषय है. विश्वास ने यह भी बताया कि छात्र राजनीति ही बड़ी राजनीति की शुरुआत है और यहीं से आम आदमी पार्टी की नींव राजस्थान में पड़ी है. यह अच्छा संकेत है.

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव उनके 'बैक टू बेसिक' को ध्यान में रख कर लड़ा गया था और जहाँ राजस्थान की छात्र राजनीति जातिगत समीकरण पर आधारित होती थी, इस बार के परिणाम संकेत देते हैं कि बिना जातिगत राजनीति के और सकारात्मक राजनीति के आधार पर भी चुनाव लड़े और जीते जा सकते हैं.

बहरहाल, आम आदमी पार्टी के लिए राजस्थान में ऐसा प्रदर्शन कार्यकर्ताओं में ज़बरदस्त उत्साहवर्धन करेगा.

कैंडिडेट की संख्या: 83

शाम छब बजे तक 46 सीटों पर जीत

बीकानेर-  16

जयपुर- 11

जोधपुर-  9

उदयपुर-  5

भारतपुर-  6

अध्यक्ष पदों पर जीत- 12

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget