एक्सप्लोरर

Rajasthan: मोबाइल पर दूसरी महिला से अश्लील चैट करता था पति, पत्नी ने चार्जर की लीड से गला घोंट कर उतारा मौत के घाट

Rajasthan News: पत्नी ने अपने पति को दोपहर में अकेले घर पर सोता हुआ पाया. पत्नी ने मौका देखकर पहले चुन्नी से फिर मोबाईल चार्जर की लीड से पति का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी (Fatehpur Shekhawati) में एक महिला ने अपने पति की चार्जर की लीड से गला घोंट कर उसकी हत्या (Murder) कर दी. महिला अपने पति के द्वारा दूसरी महिला के साथ अश्लील चैट (Obscene Chat) और वीडियो कॉल करने से परेशान थी. जिससे तंग आकर उसने ये खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने इस मामला का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है. 

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक मकसूद का किसी दूसरी महिला से संबंध था और वो अपनी पत्नी मदीना के सामने ही उस महिला के साथ अश्लील चैट करता था. जिससे पत्नी मदीना उससे नाराज थी और काफी समय से उसकी हत्या की प्लानिंग कर रही थी. 

पुलिस के मुताबिक, बीते 2 जुलाई को उसने अपने पति को दोपहर में अकेले घर पर सोता हुआ पाया. मदीना ने मौका देखकर पहले चुन्नी से फिर मोबाईल चार्जर की लीड से पति का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी. खुद को कानून से बचाने के लिए उसने बड़ी ही चालाकी से चुन्नी का फंदा बनाकर अपने पति की लाश को लटका दिया. जिससे की सबको लगे की उसने आत्महत्या की है. 

सास को नहीं हुआ बहू की कहानी पर यकीन

मदीना ने अपने पति की हत्या को आत्महत्या का रूप दे दिया था. मृतक के घरवालों ने भी पुलिस के झंझट से बचने के लिए लाश का अंतिम संस्कार कर दिया. लेकिन मदीना की सास को उसकी कहानी पर शुरुआत से ही शक था. इस बीच सास ने बहू से इस बारे में पूछताछ की. जिससे मदीना घबरा गई. मदीना से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी कहानी उगल दी. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. बहराल मदीना पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई चुन्नी और मोबाईल चार्जर लीड को भी कब्जे में ले लिया है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Sri Lanka Crisis: प्रदर्शनकारियों पर सैन्य कार्रवाई से और बिगड़ सकते हैं हालात, श्रीलंका संकट पर एक्सपर्ट ने चेताया

Sri Lanka Crisis: भारत का श्रीलंका के साथ व्यापार ठप पड़ा, एक्सपोर्टर्स पेमेंट को लेकर चिंतित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget