एक्सप्लोरर

राजस्थान: जयपुर के रामगंज में तनाव, पुलिस कांस्टेबल ने मारा था युवक को डंडा

पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने लोगों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है.

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में तनाव पैदा हो गया है. ये तनाव पुलिस कांस्टेबल की तरफ से एक युवक को डंडा मारने के बाद बढ़ा है. घटना के बाद लोगों ने थाने का घेराव करना शुरु कर दिया. गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया है.

विरोध प्रदर्शन देख पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़ दिए. तनाव बढ़ता देख पुलिस ने गलता गेट थाने में कर्फ्यू लगा दिया है. इस घटना में एक पुलिसवाले की मौत होने की खबर भी आ रही है. वहीं दस लोग घायल भी हो गए हैं.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं और जिन इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है, वहां स्कूल बंद हैं. पुलिस आयुक्त संजय अग्रवाल ने कहा, ‘‘ पुलिस कांस्टेबल और मोटरसाइकिल सवार एक दंपति के बीच कल देर रात कोई मामूली विवाद हुआ जिसके कारण स्थानीय लोगों एवं पुलिस के बीच संघर्ष हुआ. इसके बाद हिंसा वाले रामगंज इलाके में देर रात करीब एक बजे कर्फ्यू लगा दिया गया.’’

उन्होंने बताया कि आरोप हैं कि कांस्टेबल ने किसी बात को लेकर दंपति को पीटा जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ रामगंज पुलिस थाने के पास पहुंच गई और आगजनी की. भीड़ ने एक एम्बुलेंस और एक पुलिस जीप समेत पांच वाहनों को आग लगा दी और 21 अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

पुलिस ने उत्तेजित भीड़ को तितर बितर करने के लिए रबड़ की गोलियों और आसूं गैस का प्रयोग किया. अग्रवाल ने बताया कि हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी पहचान मोहम्मद रईस के रूप में की गई है. जयपुर से होकर गुजरने वाले दिल्ली-आगरा मार्ग को परिवर्तित कर दिया गया है. आयुक्त ने बताया कि हिंसाग्रस्त इलाकों में राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी एवं होम गार्ड के जवानों समेत सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. इस बीच पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने लोगों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर इस मामले में कान्सटेबल दोषी पाया जाता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget