एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले अशोक गहलोत ने की वसुंधरा राजे की तारीफ, क्या हैं इसके मायने?

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की तारीफ की जिसके बाद सियासी हलचल मच गई है. राजे ने इसे षड्यंत्र करार दिया है.

Rajasthan Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 10 मई को राजस्थान दौरे पर जाने वाले हैं, लेकिन उनके दौरे से पहले वहां की राजनीति में तूफान आ गया है. सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने जो गुगली फेंकी है उसमें बीजेपी (BJP) फंस गई है. टारगेट पर सीधा वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) हैं जिनका सियासी भविष्य गहलोत ने फंसा दिया है. सवाल ये है कि रानी को जादूगर ने क्लीन बोल्ड किया है या फिर रानी हिट विकेट हो गई हैं. 

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ करके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं. पहला बीजेपी में वसुंधरा को संदिग्ध बना दिया है. दूसरा बीजेपी का मजबूत विकेट चुनावी साल में कमजोर कर दिया है. असल में हुआ ये है कि अशोक गहलोत ने रविवार को धौलपुर के एक कार्यक्रम में अपने खिलाफ हुई बगवात का जिक्र किया और इसी दौरान अमित शाह पर हमला करते हुए यहां तक कह दिया कि वसुंधरा की वजह से उनके खिलाफ बगावत कामयाब नहीं हो पाई. 

वसुंधरा राजे ने बताया बड़ा षड्यंत्र

जादूगर के नाम से मशहूर अशोक गहलोत के इस बयान ने मानो राजस्थान में बीजेपी की राजनीति को अपने जादू के लपेटे में ले लिया है. वसुंधरा राजे जो कि खुद को सीएम का दावेदार मानकर चल रही हैं, गहलोत के इस बयान से बेचैन हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज से कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होने वाली हार से भयभीत होकर झूठ बोल रहे हैं. मुख्यमंत्री का मेरी तारीफ करना मेरे खिलाफ उनका एक बड़ा षड्यंत्र है. मेरा जितना अपमान गहलोत ने किया कोई कर ही नहीं सकता. वो मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रहे हैं. 

दरअसल, साल 2018 में जब अशोक गहलोत को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनाया तब से ही सचिन पायलट खुश नहीं थे. साल 2020 के जुलाई महीने में सचिन पायलट बागी हो गए और तब सरकार गिरने की नौबत आ गई. हालांकि गहलोत और कांग्रेस नेतृत्व ने किसी तरह बागियों को मना लिया और सरकार बच गई. राज्य की राजनीति को समझने वाले मानते हैं कि गहलोत और पायलट के झगड़े का नुकसान कांग्रेस को चुनाव में हो सकता है. बीजेपी भी इसी झगड़े में अपने लिये सत्ता का रास्ता देख रही है. 

पीएम मोदी आने वाले हैं राज्य के दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को राजस्थान के दौरे पर जा रहे हैं. श्रीनाथ मंदिर में पूजा पाठ और योजनाओं की सौगात के साथ ही सिरोही जिले में रैली भी करने वाले हैं., लेकिन मोदी के दौरे से पहले जादूगर ने रानी की तारीफ कर सियासी रूप से उन्हें पार्टी के अंदर कमजोर करने की कोशिश की है. मोदी के कार्यक्रम से ही तय हो जाएगा कि गहलोत के बयान को बीजेपी ने कितनी गंभीरता से लिया है. 

राजस्थान में बरकरार रहेगा सत्ता परिवर्तन का रिवाज?

राज्य में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन का रिवाज है. 1993 के बाद से हर पांच साल पर सरकार बदल जाती है. पिछली बार कांग्रेस जीती तो इस बार रिवाज कायम रहने पर बीजेपी के जीतने के चांस हैं और बीजेपी के पास प्रदेश स्तर पर सबसे मजबूत नाम वसुंधरा राजे का है. वसुंधरा कैंप चाहता है कि पार्टी उनके नाम को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट कर चुनाव मैदान में जाए, लेकिन लगता नहीं कि रानी के ग्रह नक्षत्र ठीक हैं. नहीं तो भला विरोधी के मुंह से तारीफ सुनना किसे पसंद नहीं होता, लेकिन यहां खेल दूसरा है और जादूगर के जाल में बीजेपी फंस सी गई है. 

ये भी पढ़ें- 

The Kerala Story Row: 'द केरला स्टोरी' पर घमासान, बंगाल सरकार ने लगाया बैन, अनुराग ठाकुर बोले- वोट बैंक की राजनीति का खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget