एक्सप्लोरर

पायलट खेमे के विधायकों ने कहा- हम दिल्ली में अपनी मर्जी से रुके हैं, बीजेपी ने ‘बंधक’ नहीं बनाया

सचिन पायलट खेमे के विधायकों ने उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें ये कहा गया कि विधायकों को दिल्ली में बीजेपी ने बंधक बनाया हुआ है.

नई दिल्ली: राजस्थान में जारी सियासी घमासान पर सबकी नजरें हैं. सचिन पायलट और उनके खेमे के 18 विधायक बागी हो चुके हैं. पायलट खेमे के कुछ विधायक दिल्ली में मौजूद हैं. कांग्रेस ये आरोप लगा चुकी है कि इस सबके पीछे बीजेपी का हाथ है. इस बीच अब पायलट खेमे के कुछ विधायकों के बयान सामने आए हैं.

दिल्ली में मौजूद पायलट खेमे के विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने कहा कि जयपुर में कुछ लोग ये दावा कर रहे हैं कि हमें बीजेपी ने बंधक बनाया हुआ है. हम यहां अपनी मर्जी से आए हैं. उन्होंने कहा, ‘’वास्तव में, यहां तक पहुंचने के लिए मेरे पास डीएम की तरफ से मिला पास है.’’

वहीं सचिन पायलट को समर्थन करने वाले विधायक मुरली लाल मीना ने कहा कि हम लोग दिल्ली में रुके हुए हैं. सीएम अशोक गहलोत कहते हैं कि हमें यहां बीजेपी ने बंधक बनाया हुआ है. ये गलत है. हम कभी बीजेपी के संपर्क में नहीं रहे हैं. इसके उलट, सीएम की तरफ से एसओजी के उपयोग की वजह से हमारे घरवाले डरे हुए हैं.

इसके अलावा सुरेश मोदी नाम के विधायक ने कहा कि हम लोग ये साफ कर देना चाहते हैं कि हम लोग यहां अपनी मर्जी से हैं. इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साध दिया. उन्होंने कहा कि हमारे प्रयासों के बावजूद उन्होंने हमारे निर्वाचन क्षेत्रों में काम से संबंधित हमारी किसी भी मांग को नहीं सुना गया.

उधर आज राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के समर्थक कांग्रेसी विधायक राजभवन पहुंचे. मुख्यमंत्री राज्यपाल से विधानसभा सत्र बुलाए जाने की मांग कर रहे हैं. बीजेपी ने मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा है. बीजेपी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विधानसभा का सत्र बुलाने को लेकर इतना अधीर नहीं होना चाहिए.

राजस्थान में सियासी घमासान जारी, अब BJP विधायक पहुंचे हाई कोर्ट | जानें क्या है मामला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget