एक्सप्लोरर

क्या राजस्थान में भी लगेगा मध्य प्रदेश वाला दांव? बीजेपी चुनाव समिति की शनिवार और रविवार को होगी तीसरी बैठक

Rajasthan Election 2023: बीजेपी की तीसरी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में एमपी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी हो सकती है. बैठक में राजस्थान चुनाव के लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी.

Rajasthan Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश और राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर बीजेपी तैयारियों में जुट गई है. विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले बीजेपी ने मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी हैं. अब शनिवार (30 सितंबर) और रविवार (1 अक्टूबर) को बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बैठक के बाद विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी की जा सकती है. पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई केंद्रीय मंत्री बीजेपी के चुनाव समिति का हिस्सा हैं जो उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला लेते हैं. 

बीजेपी चुनाव समिति की तीसरी बैठक
इस साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की तीसरी बैठक करेगी. इस बैठक में राजस्थान चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. इससे पहले बीजेपी की ओर से जो दो बैठकें हुई थीं, उनमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई थी.

राजस्थान के लिए बीजेपी का फॉर्मूला
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तीन केंद्रीय मंत्री समेत चार सांसदों को उम्मीदवार बनाया है. इसी की तर्ज पर राजस्थान में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी को बीजेपी उम्मीदवार बना सकती है. बता दें कि यहां 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 25 से 24 सीट अपने नाम किया था. ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी राजस्थान में भी मध्य प्रदेश जैसी रणनीति को जारी रख सकती है.

नवंबर-दिसंबर में चुनाव होने की उम्मीद
मध्य प्रदेश और राजस्थान के अलावा इस साल छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में भी विधानसभा चुनाव होने हैं. फिलहाल चुनाव आयोग द्वारा अक्टूबर महीने में चुनावी प्रक्रिया को लेकर औपचारिक रूप से ऐलान करनी की संभावना नहीं है. ऐसे में माना जा रहा है कि नवंबर-दिसंबर में सभी राज्यों में चुनाव हो सकते हैं.

गौरतलब है इन पांच राज्यों में से बीजेपी सिर्फ मध्य प्रदेश में सत्ता में है. वहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है. तेलंगाना में बीआरएस और मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को दी राजस्थान में जिम्मेदारी तो क्या कुछ बोले दानिश अली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पूरे मानसून सत्र छाया रहा हंगामा! आज आखिरी दिन
LIVE: संसद में पूरे मानसून सत्र छाया रहा हंगामा! आज आखिरी दिन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget