एक्सप्लोरर
जोधपुर: सोशल डिस्टेंसिंग के लिए अच्छी पहल, दूध विक्रेता ने बनाई 'मिल्क गन'
जोधपुर जिले के एक दूध विक्रेता ने मिल्क गन बनाई है.इस मिल्क गन के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा की जा रही है.

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में घर-घर दूध पहुंचाने के लिए मिल्क गन तैयार की गई है. जुगाड़ से बनाई गई मिल्क गन सोशल मीडिया पर चर्चा में है. कोरोना के संकटकाल में घर-घर दूध पहुंचाने के लिए संजय गोयल ने ये जुगाड़ वाली मिल्क गन तैयार की है. राजस्थान में जोधपुर जिले के करनपुरी इलाके में ये मिल्क गन तैयार की गई है. दूध विक्रेता ने अपनी बाइक पर लकड़ी की एक लंबी फट्टी लगाई है और उसके नीचे से पाइप जा रही है. संजय ने बोतल को काटकर कीप बनाई है जिससे वो दूध डालते हैं और पाइप के जरिए दूध सीधे लोगों के बर्तन जाता है. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो रहा है और दूध पर हाथ भी नहीं लग रहे. संजय गोयल की ये मिल्क गन वाला जुगाड़ अब वायरल हो रहा है और इलाके के लोग इस दूध वाले की पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. राजस्थान में कोरोना का कहर जारी गौरतलब है कि राजस्थान में कोरोना के 3061 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं. वहीं देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1583 हो चुकी है. राजस्थान की राजधानी जयपुर और जोधपुर जिले में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. वहीं अजमेर जिले को भी रेड जोन घोषित कर दिया गया है. ये भी पढ़ें- इजराइल और नीदरलैंड का दावा- कोविड19 से लड़ने वाली एंटीबॉडी बनाने में मिली सफलता On This Day | 26/11 हमलों के आतंकी कसाब को आज सुनाई गई थी सजा-ए-मौत, जानिए 6 मई का पूरा इतिहास
और पढ़ें
Source: IOCL



























