एक्सप्लोरर

Rajasthan Rape Case: 5 साल की बच्ची से रेप, 26 दिनों के अंदर 20 साल के दरिंदे को फांसी की सजा

Rajasthan Rape Case: अदालत में दोषी ने यह स्वीकारा कि वह नशे के अलावा अश्लील वीडियो देखता था, जिसे अदालत ने गंभीर माना.सीएम अशोक गहलोत ने इस फैसले को पुलिस, न्यायपालिका की दक्षता और सरकार की पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया है.

जयपुर: राजस्थान के झुंझुनूं जिले की विशेष पोक्सो अदालत ने पांच साल की बच्ची के साथ रेप के जुर्म में 20 साल के सुनील कुमार को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है. झुंझुनू जिले के पिलानी में बच्ची के साथ 19 फरवरी को रेप हुआ था. पुलिस ने जांच कर घटना के मात्र नौ दिन में अदालत में आरोप पत्र दायर किया और प्रकरण में 40 गवाह जुटाकर अदालत से आरोपी को सिर्फ 26 दिन में सजा दिलवा दी.

पुलिस महानिरीक्षक हवासिंह घुमरिया ने बताया कि 19 फरवरी की शाम को बच्ची खेत में अपने भाई-बहनों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान स्कूटी पर आए कुमार ने उसका अपहरण कर लिया. मासूम के भाई-बहनों ने उसका पीछा भी किया था, लेकिन वे उसे नहीं पकड़ पाए. बच्ची रात में सुनसान जगह पर लहूलुहान स्थिति में मिली थी. घटना के पांच घंटे बाद ही पुलिस ने शाहपुर निवासी कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने रोजाना 12 से 13 घंटे काम किया

घुमरिया ने बताया कि इस मामले में 40 से अधिक गवाह जुटाए गए और साथ ही करीब 250 दस्तावेज बतौर सबूत पेश किए गए. पुलिस ने इस मामले में रोजाना 12 से 13 घंटे काम किया और आरोप पत्र दायर कर दिया.  पॉक्सो कानून लागू होने के बाद किसी बच्ची से रेप के दोषी व्यक्ति को फांसी की सज़ा सुनाए जाने का जिले में यह दूसरा मामला है. तीन साल पहले ऐसे ही एक मामले में दोषी विनोद कुमार को फांसी की सजा सुनाई गई थी.

नशे के अलावा अश्लील वीडियो देखता था दरिंदा

पोक्सो अदालत के विशिष्ट लोक अभियोजक लोकेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि अदालत ने जेल प्रबंधन को कहा है कि वे अपराधी को धार्मिक और प्रेरक किताबें उपलब्ध करवाएं. कुमार ने सुनवाई में अदालत से कहा कि अपराध का कारण नशा था. लेकिन उसकी इस दलील को अदालत ने नहीं माना, क्योंकि उसने करीब 40 किलोमीटर स्कूटी चलाई थी और बच्ची को चॉकलेट और चिप्स भी दिलवाए थे. ऐसे में वह होश में था. अदालत में उसने यह भी स्वीकारा कि वह नशे के अलावा अश्लील वीडियो देखता था, जिसे अदालत ने गंभीर माना. अदालत ने पत्रावली पर आए साक्ष्य और गवाहों को मद्देनजर रखते हुए अपराधी को फांसी की सजा सुनाई गई.

अशोक गहलोत ने की पुलिस और न्यायपालिका की तारीफ

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस फैसले को पुलिस, न्यायपालिका की दक्षता और सरकार की पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘'दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नौ दिन में चालान (आरोप पत्र) पेश किया तथा पॉस्को अदालत ने 26 दिन में उसे फांसी की सजा सुनाई है. यह पुलिस, न्यायपालिका की दक्षता और सरकार की पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का उदाहरण है.'’

वहीं राज्य के पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने इस प्रकरण में आरोपी को घटना के सिर्फ 26 दिन में सजा दिलाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक घुमरिया, पुलिस अधीक्षक(झुंझुनूं) मनीष त्रिपाठी व चिड़ावा के जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक सुरेश शर्मा और पूरी टीम को बधाई दी है.

यह भी पढ़ें-

PM Modi Purulia Speech: पीएम मोदी ने कहा- 'लोकसभा में TMC हॉफ और इस बार पूरी साफ'

Ripped Jeans: 'फटी जींस' पहनने वाले बयान पर महिला नेताओं का हमला, कहा- CM साहब सोच बदलो, तभी देश बदलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
Xप्लेन: AI से इंसानों के खत्म होने की 10% से ज़्यादा संभावना, इस रिपोर्ट ने डराया
Xप्लेन: AI से इंसानों के खत्म होने की 10% से ज़्यादा संभावना, इस रिपोर्ट ने डराया
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
गृह मंत्रालय की मीटिंग के बाद सोनम वांगचुक की चेतावनी- 'आंदोलन का रास्ता...'
गृह मंत्रालय की मीटिंग के बाद सोनम वांगचुक की चेतावनी- 'आंदोलन का रास्ता...'

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्यों कि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्यों कि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
महिला एशिया कप: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
चलती ट्रेन में पकड़ा दिया पार्सल, युवक की टाइमिंग देख रह जाएंगे दंग
Embed widget