एक्सप्लोरर

Jodhpur Violence: जोधपुर हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का गहलोत सरकार पर बड़ा आरोप, प्रदर्शन की चेतावनी

Jodhpur Violence: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस मामले को लेकर कहा कि, पिछले कुछ समय से राजस्थान में सरकार की कानून व्यवस्था फेल हुई है.

Gajendra Shekhawat on Jodhpur Violence: राजस्थान के करौली के बाद अब ईद के मौके पर जोधपुर में जमकर हिंसा हुई. दो समुदायों के बीच एक बार फिर पत्थरबाजी हुई और लोगों ने जमकर तोड़फोड़ भी की. इस मामले को लेकर एक बार फिर गहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर है. बीजेपी के कई नेताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस पूरे मामले को लेकर सीएम अशोक गहलोत को घेरा है. 

पुलिस ने पीड़ितों पर ही किया लाठीचार्ज - शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस मामले को लेकर कहा कि, पिछले कुछ समय से राजस्थान में सरकार की कानून व्यवस्था फेल हुई है. भारत की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों को सरकार की तरफ से छूट दी गई. सुनोयिज तरीके से स्वतंत्रता सेनानी बालमुकंद के मुंह में हरा झंडा लगाया गया. लेकिन पुलिस ने पीड़ितों पर ही लाठीचार्ज किया. पुलिस के अधिकारियों ने बिना सोचे समझे पत्रकारों और अन्य लोगों पर लाठीचार्ज किया. 

'पुलिस ने पहले से क्यों नहीं की थी तैयारी?'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, लगातार पथराव हो रहा था. एक ही तरह और रंग के पत्थर थे, करौली से लेकर अन्य जगह जैसी घटनाएं हुईं ऐसा लगता है पहले से तैयारी थी. सुबह ईद की नमाज में ऐसा क्या हुआ? शहर में गाड़ियों को तोड़ा, घर में लोगों के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ देना, दुकानों के शीशे तोड़ दिए गए. पुलिस और प्रशासन ने पहले से क्यों तैयारी नहीं की. जिस तरह का तांडव जोधपुर में हुआ. ऐसा कभी नहीं हुआ. लोगों के घर में जाकर हमला किया गया. 

प्रदर्शन की दी चेतावनी 
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ऐसा लगता है पुलिस अदृश्य दवाब में काम कर रही है. एक तरफा कार्रवाई हो रही है. जब प्रशासन पर दवाब डाला गया तब एफआईआर दर्ज हुई. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो जालौरी गेट पर प्रदर्शन किया जाएगा. प्रशासन और सरकार की इसमें क्या भूमिका थी, इसकी भी जांच होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें - 

PM Modi in Denmark: जर्मनी के बाद अब डेनमार्क पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम फ्रेडरिक्सन से हुई बातचीत

Raj Thackeray Rally: औरंगाबाद रैली को लेकर MNS चीफ राज ठाकरे के खिलाफ केस दर्ज, लाउडस्पीकर को लेकर दिया था अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget