एक्सप्लोरर

राजस्थान के चार जिलों में भारी बारिश-बाढ़, अबतक 17 लोगों की मौत

जयपुर: दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के बाढ से प्रभावित जिलों में पानी के उतरने से सुधार हुआ है. हालांकि चार जिलों में भारी बारिश के कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है.

आपदा प्रबंधन और राहत विभाग के सचिव हेमन्त गेरा ने बताया कि ''पिछले 22 जुलाई से अब तक जालौर, पाली, सिरौही और बाडमेर में भारी बारिश के कारण 17 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के दौरान पाली जिलें के सुमेरपुर में एक दुपहिया वाहन सवार के ऊफनती नदी में बह जाने से मौत हो गई. शव को निकाल लिया गया है. वहीं मारवाड जंक्शन में बारिश से उफनते तालाब में डूबने में दो बच्चों की मौत हो गई.''

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण बाढ जैसी स्थिति वाले इलाकों में 22 जुलाई से अब तक हुई 17 मौतों में जालौर जिलें में छह, पाली और सिरौही में चार चार, बाडमेर में तीन मौत शामिल है. राजस्थान में 1 जून से आज तक बारिश जनित हादसों में कुल 43 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 11 लोगों की मौत बिजली गिरने के कारण हुई. बाड़मेर जिलें के लूणी नदी में आये ऊफान के कारण कई गांव जलमग्न हो गये और इन गांवों से 55 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

सेना प्रवक्ता मनीष ओझा ने बताया कि सेना की टुकडी ने जालौर के सांचौर से 87 लोगों को सांकड, सुर्वा, दुतवा और पदरादी गांवों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. उन्होंने बताया कि सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये गये सुर्वा में एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ने और सांचौर के दूतवा में एक बीमार महिला को आपातकालीन चिकित्सीय आवश्यकता थी.

बाडमेर, पाली, जालौर, सिरौही जिलों में पिछले एक सप्ताह के दौरान भारी बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. सभी जिलों में जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के लोग राहत कार्य में जुटे है.

वहीं मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, जोधपुर संभाग के अधिकतर हिस्सों , जयपुर, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई.

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के माउंट आबू में 5 सेंटीमीटर, पिंडवाडा, शिवगंज, सिरौही में 4-4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाडमेर जिलें के सिदंरी में 11 सेंटीमीटर, पाली के रोहट में 10 सेंटीमीटर, मारवाड़ा जंक्शन में 9 सेंटीमीटर, बाडमेर के सेडवा में 8 सेंटीमीटर, जोधपुर के तिनवरी में 8 सेंटीमीटर, बाडमेर के बायतू में 7, पाली के सोजत, जोधपुर के भोपालगढ में 7-7 सेंटीमीटर, बाड़मेर के गिडा, और जैसलमेर के पोखरण में 6-6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान AIMIM hjकी प्रतिक्रिया
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget