एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट से मतभेद पर अब दिया ये बयान

Rajasthan Congress News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. हर पार्टी में मतभेद होता है, बीजेपी में भी राजस्थान के अंदर मतभेद है.

Ashok Gehlot On Sachin Pilot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार (18 मार्च) को दिल्ली में कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) से मुलाकात की. इस मीटिंग के बाद उन्होंने सचिन पायलट से मतभेदों को लेकर बड़ा बयान दिया. अशोक गहलोत ने कहा कि कोई मतभेद नहीं है. हमारी पार्टी में छोटे-छोटे मतभेद होते रहते हैं, हर राज्य में सभी पार्टियों के साथ ऐसा होता है, लेकिन हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे, जीतेंगे और सरकार बनाएंगे.

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी में कोई बहस का विषय रहता ही नहीं है. हम सब मिलकर चुनाव लड़ते हैं, जीतते हैं फिर हाईकमान जो फैसला लेती है वो हमें मंजूर होता है. हमारी पार्टी में कोई मतभेद नहीं है. हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. दरअसल, राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और सीएम गहलोत के बीच के मतभेद कई बार खुलकर सामने आ चुके हैं. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के समय दोनों शीर्ष नेताओं की ओर से एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी की गई थी. जिसमें गहलोत ने पायलट को गद्दार तक कह दिया था.

नए जिलों का किया था गठन

इसी बीच अशोक गहलोत ने चुनावी साल में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए शुक्रवार को राजस्थान में 19 नए जिलों की घोषणा भी की. मुख्यमंत्री ने कहा कि नए जिलों के गठन का अध्ययन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था और राज्य सरकार को इसकी रिपोर्ट मिल गई है. इस तरह राज्य में अब 19 नए जिले होंगे. उन्होंने नए जिलों और संभागो के लिए पहले चरण के कार्यान्वयन के लिए 2,000 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया था. 

पीएम मोदी पर साधा निशाना

अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर जारी बवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी पर भी निशाना साधा. राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने संसद को चलने नहीं दे रही है. राहुल गांधी को किस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए? पीएम मोदी ने जर्मनी और कोरिया में भारत के खिलाफ कई बातें कही हैं. किससे माफी मांगनी चाहिए? पूरी दुनिया देख सकती है. 

"देश तानाशाही का सामना कर रहा है"

उन्होंने कहा कि दोनों सदनों में तत्काल चर्चा शुरू होनी चाहिए. देश में लोकतंत्र है और आपने लोकसभा में माइक्रोफोन बंद कर दिया. आज जिस तरह देश तानाशाही का सामना कर रहा है, हर जगह स्थिति बहुत गंभीर है. दरअसल, बीजेपी राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग पर अड़ी हुई है. वहीं विपक्ष अडानी-हिंडनबर्ग मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग कर रहा है. इस वजह से संसद में हंगामा हो रहा है. 

ये भी पढ़ें- 

Jitendra Tiwari Arrested: बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी को बंगाल पुलिस ने नोएडा से किया गिरफ्तार, आसनसोल में भगदड़ से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget