एक्सप्लोरर

बाघ और तेंदुए की खाल बेचने वाले आरोपी को CBI ने किया गिरफ्तार, 2008 से चल रहा था फरार

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम रामचंद्र बावरिया है. इस आरोपी को राजस्थान के जिला दौसा के मलवास नामक इलाके से गिरफ्तार किया गया है.

राजस्थान में बाघ और तेंदुए का शिकार कर उसकी खाल बेचने वाले एक आरोपी को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है. यह आरोपी साल 2008 से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जयपुर स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम रामचंद्र बावरिया है. इस आरोपी को राजस्थान के जिला दौसा के मलवास नामक इलाके से गिरफ्तार किया गया है. इसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए थे. सीबीआई ने राजस्थान सरकार के अनुरोध पर भारत सरकार की अधिसूचना के आधार पर यह दोनों मामले जांच के लिए अपने हाथ में लिए थे. 

बाघिन की खाल को 50 हजार रुपये में बेचा 

पहला मामला इस आरोप पर दर्ज किया गया था कि वर्ष 2004 में आरोपी और उसके सहयोगी ने 'काला कुंड' के पास काली घाटी के जंगल, घंका, सरिस्का (राजस्थान) में एक बाघिन (Tigress) को टोपीसर बंदूक और लोहे के जाल का प्रयोग कर मार डाला. आरोप है कि रामचंद्र बावरिया ने मारने के बाद बाघिन की खाल निकाली और उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया. 

अदालत के समक्ष अपनी उपस्थिति से बच रहे थे

दूसरा मामला इस आरोप पर दर्ज किया गया था कि वर्ष 2003 में आरोपी ने काली का ढाबा, बीघौटा के जंगल, अलवर (राजस्थान) में एक नर तेंदुआ को बंदूक, लोहे के जाल का उपयोग करके मार डाला और उसकी खाल 1800 रुपये में बेची गई. दोनों आरोपी जयपुर में ए सी जे एम की अदालत के समक्ष अपनी उपस्थिति से बच रहे थे. गिरफ्तारी से लगातार बच रहे आरोपियों को सीबीआई ने कोर्ट के जरिए घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कराया और वर्ष 2008 के दौरान उनके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया. 

एक आरोपी को साल 2019 में गिरफ्तार किया गया

सीबीआई जांच के दौरान दोनों आरोपी भाग गए. सीबीआई लगातार इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत रही. इनमें से एक आरोपी को साल 2019 में गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा आरोपी रामचंद्र बावरिया लगातार फरार चल रहा था. सीबीआई को सूचना मिली कि रामचंद्र बाबरिया राजस्थान के दौसा इलाके में देखा गया है. सूचना के आधार पर सीबीआई ने कई जगहों पर छापेमारी की और दौसा जिला के मलमास इलाके से रामचंद्र बावरिया को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को जयपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- 

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बताया पाकिस्तान की सीमा में कैसे फायर हुई सुपरसोनिक मिसाइल, जताया खेद

Crude Price Hike: आईएमएफ प्रमुख बोलीं, कच्चे तेल के बढ़ती कीमतों के चलते भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा नकारात्मक असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget