एक्सप्लोरर

राजस्थान चुनाव: कांग्रेस ने 152 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, पायलट, गहलोत और सीपी जोशी को भी टिकट

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गिरिजा व्यास, सीपी जोशी पर भरोसा जताया है. इसके अलावा बीजेपी के बागियों को भी साधने की कोशिश की गई है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने देर रात राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 152 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी. इसके मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा और राज्य पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट को टोंक विधानसभा से मैदान में उतारा गया है. ध्यान रहे कि पायलट और गहलोत मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. हालांकि दोनों ही नेताओं ने साफ-साफ कहा है कि चुनाव बाद फैसला होगा. कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री गिरिजा व्यास को उदयपुर से, वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा है.

बीजेपी के बागियों को टिकट

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी को नोखा सीट से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है. लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बागियों को भी साधने की खूब कोशिश हुई है. बुधवार को ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुये सांसद हरीश मीणा को देवली उनियारा से मैदान में उतारा गया है. बीजेपी से कांग्रेस में आए विधायक हबीबुर्रहमान को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है.

राजस्थान चुनावः कांग्रेस ने भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपियों के बेटा-बेटी को दिया टिकट

बीजेपी के बागियों को टिकट दिये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. उम्मीदवारों के एलान के साथ ही दिल्ली में नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया. बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

राजस्थान: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में भी कोई मुस्लिम चेहरा नहीं, मैदान में उतारे चार पैराशूट प्रत्याशी

पार्टी ने डिसकस थ्रो खिलाड़ी रही अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कृष्णा पुनिया को सादुलपुर सीट से मैदान में उतारा है. पुनिया 2010 राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण के अलावा दो बार एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीत चुकी हैं. पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति के महासचिव मुकुल वासनिक ने सूची जारी की.

राजस्थान चुनाव: JNU में कंडोम की संख्या बताने वाले बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा का टिकट कटा

200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के चुनाव के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है. नतीजों की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी. राज्य में फिलहाल बीजेपी सत्ता में है और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री हैं. बीजेपी ने अब तक उम्मीदवारों की दो सूची जारी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- CJP प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है NSA आदेश? जानिए पूरा सच
आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- CJP प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है NSA आदेश? जानिए पूरा सच

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget