एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीन पर राजस्थान और केंद्र सरकार में ठनी, जानें क्या है पूरा मामला?

कोरोना वैक्सीन को लेकर राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार के बीच रार शुरू हो गई है. जानकारी के मुताबिक राजस्थान सरकार का कहना है कि उनके पास कोरोना वैक्सीन की डोज खत्म हो चुकी है. जबकि केंद्र का दावा है कि राजस्थान सरकार को जितनी वैक्सीन दी गई थी उनका पूरा इस्तेमाल नहीं किया गया है. इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र के दावे को गलत ठहराते हुए सोशल मीडिया पर कोरोना वैक्सीन का पूरा लेखा-जोखा ही पेश कर दिया.

एक तरफ भारत, पाकिस्तान को कोरोना वैक्सीन देने की तैयारी में है वहीं देश के अंदर कोरोना पर राजनीति जारी है. गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र और राजस्थान सरकार में जंग छिड़ गई है. राजस्थान सरकार ने कहा है कि उनके पास वैक्सीन की डोज खत्म हो गई है जबकि केंद्र का कहना है कि राजस्थान को जितनी वैक्सीन दी गई थी अभी उसका पूरा इस्तेमाल नहीं किया गया है.

कोरोना वैक्सीन पर केंद्र और राजस्थान सरकार भिड़ीं

बता दें कि राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा कहा कहना है कि केंद्र से मिली वैक्सीन खत्म हो गई है. इस पूरे मामले पर केंद्र सरकार का कहना है कि राजस्थान को वैक्सीन के 37 लाख 61 हजार डोज दिए गए हैं. जबकि राजस्थान सरकार ने कहा कि 31 लाख 45 हजार 340 वैक्सीन की डोज मिली है . केंद्र सरकार का दावा है कि राजस्थान में 8 मार्च तक 24 लाख 28 हजार टीके लगाए गए. वहीं राजस्थान सरकार का कहना है कि 8 मार्च तक 23 लाख 26 हजार 975 वैक्सीन ही लगाई गई है.

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर वैक्सीन का पूरा लेखा-जोखा दिया

वहीं इस पूरे विवाद में सीएम गहलोत भी कूद गए और ट्वीट कर उन्होंने वैक्सीन का पूरा लेखा जोखा दे डाला. गहलोत के दावे के मुताबिक केंद्र से वैक्सीन के 31 लाख 45 हजार 340 डोज मिले थे. जिसमें से  सेना को 2 लाख 15 हजार डोज दिए गए. जिसके बाद 29 लाख 30 हजार 160 डोज बचे.  इसमें से 8 मार्च तक 23 लाख 26 हजार 975 डोज दिए जा चुके हैं. 1 लाख 62 हजार 888 वैक्सीन खराब हो गई हैं. जिसके बाद राज्य में 8 मार्च को 4 लाख 40 हजार 297 वैक्सीन ही उपलब्ध थी.

सीएम गहलोत ने केंद्र से जल्द से जल्द वैक्सीन उपलब्ध कराने की अपील की

सीएम ने कहा कि राज्य में हर रोज 2 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है. ऐसे में 8 मार्च को सिर्फ दो दिन तक ही वैक्सीनेशन होगा. उसके बाद राजस्थान में पहली डोज देने का काम बंद हो जाएगा. बची हुई वैक्सीन को दूसरी डोज में ही लगाया जाएगा. राज्य सरकार के बार बार कहने पर केन्द्र ने जयपुर में 82 हजार और उदयपुर में 57 हजार वैक्सीन ही भेजी जो जरुरत के हिसाब से बेहद कम है गहलोत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से अपील की है कि जल्दी ही वैक्सीन उपलब्ध कराएं और राजस्थान के बारे में गलत जानकारी ना दें.

ये भी पढ़ें

Bengal Elections: आज नामांकन करेंगी ममता, BJP उम्मीदवार शुभेन्दु अधिकारी नंदीग्राम में करेंगे रोडशो

त्रिवेंद्र रावत की जगह उत्तराखंड का 9वां मुख्यमंत्री कौन? आज विधायक दल की बैठक, ये 4 नाम रेस में सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव को राहत, सुप्रीम ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget