एक्सप्लोरर

भारत धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए 9 फरवरी को रैली करूंगा: राज ठाकरे

राजनीति में जगह बनाने के लिए राज ठकरे बेताब हैं. इसके लिए उन्होंने शिवसेना का उग्र रूप अख्तियार किया है. शिवसेना के सरकार बनाने के बाद राज महाराष्ट्र की राजनीति में पैदा हुई खाली जगह को भरने की कोशिश बड़े जोरशोर से कर हैं.

मुंबई: 2006 में शिवसेना से अलग होकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) बनाने वाले राज ठाकरे प्रदेश की राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. शिवसेना का कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन की सरकार बनाने से अभी स्पेस खाली है और इसी खाली स्पेस को पूरा करने के लिए राज ठाकरे कई तरह के उत्तेजक बयान दे रहे हैं. इसी कड़ी में राज ठाकरे ने अवैध घुसपैठियों पर हल्लाबोल दिया है.

शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की गुरुवार को 94वीं जयंती थी. इस मौके पर आयोजित महाअधिवेशन में राज ठाकरे ने 9 फरवरी को रैली करने का एलान किया. उन्होंने बताया कि रैली के जरिए घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा. अपने मंसूबे का खुलासा करते हुए ठाकरे ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के लिए मुंबई में रैली होगी. कार्यक्रम में मौजूद लोगों से उन्होंने कहा, “नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर बहस हो सकती है, लेकिन हम किसी अवैध रूप से भारत में घुस आए शख्स को शरण क्यों दें ?"

दूसरे देशों में मौलवी के जाने पर उठाया सवाल

उन्होंने घुसपैठ को समस्या बताते हुए गृह राज्यमंत्री या मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही. ठाकरे ने भारत के मुस्लिम मौलवियों के दूसरे देशों में जाने पर भी सवाल उठाया. उन्होंने पूछा कि जब ये लोग वहां जाते हैं तो किसी को नहीं पता कि क्या करते हैं. जबकि पुलिस भी वहां नहीं जा सकती.

ठाकरे ने चेताया, “मैं मराठी हूं और हिंदू भी. मैंने अपना धर्म नहीं बदला है. मेरे अंदर के मराठी और हिंदू को छेड़ने की कोशिश की गई तो दोनों तरीके से विरोधी के पीछे पड़ना आता है." उन्होंने ये भी कहा कि भारत धर्मशाला नहीं है और ना ही इसने किसी का ठेका ले रखा है. प्रदेश की राजनीति में हमने नया सहयोगी ढूंढ लिया है, लेकिन अपना भगवा रंग नहीं बदला.

दिलचस्प है कि राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का इंजन अब हिंदुत्व के ट्रैक पर दौड़ेगी. राज ठाकरे ने अपनी पार्टी के नए झंडे के अनावरण करके पार्टी कई नई दिशा और विचारधारा के साफ संकेत दिए. अपनी पार्टी के पुराने झंडे के तीन रंगों को बदलते हुए राज ठाकरे ने अपने पार्टी के नए झंडे में केवल एक रंग भगवा रखा. यानि राज ठाकरे अब अपने चाचा बालासाहेब ठाकरे की ही तरह मराठी के मुद्दे को लेकर हिंदुत्व की झंडा हाथ में लेने जा रहे हैं.

इसी अधिवेशन में राज ठाकरे ने अपने बेटे अमित राज ठाकरे को लॉंच किया. यानि आदित्य ठाकरे के बाद अब ठाकरे परिवार की तीसरी पीढ़ी के युवराज अमित राज ठाकरे अब सक्रिय राजनीति में सक्रिय होंगे.

वसीम रिजवी के विवादित बोल, कहा- ओवैसी के बाप दादाओं ने अपनी लैला के लिए बनवाया ताजमहल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget