एक्सप्लोरर

वसीम रिजवी के विवादित बोल, कहा- ओवैसी के बाप दादाओं ने अपनी लैला के लिए बनवाया ताजमहल

हाल ही में हैदराबाद में एक सभा के हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने सीएए और एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था. शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार किया है.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के विरोध के बीच अब बयानबाजी और भी ज्यादा तल्ख होती नजर आ रही है. हाल ही में एआईएमआईएम चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने सीएए और एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था. वहीं अब शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने अकरुद्दीन ओवैसी को जवाब दिया है.

वसीम रिजवी ने ओवैसी का जवाब देते हुए कहा है कि ओवैसी के बाप दादाओं ने अपनी लैला के लिए ताजमहल बनवाया था, उन्होंने हिंदुस्तानियों के लिए कुछ नहीं बनवाया. रिजवी ने आगे कहा, ''मुगलों ने मंदिरों को तोड़कर जामा मस्जिदें बनवाई हैं. अयोध्या, काशी, मथुरा और हरिद्वार में मस्जिदें हिंदुओ की उदारवादिता है. उन्होंने ओवैसी से सवाल करते हुए कहा, क्या कभी मक्का जैसी जगहों पर मंदिर बनवाए जा सकते हैं. ये मुस्लिम कट्टरपंथियों का असली चेहरा है.''

इससे पहले केंद्रिय मंत्री गिरिराज सिंह ने अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार किया था. उन्होंने कहा, आप भारत को डराने का काम न करें. गिरिराज सिंह ने कहा, ''वो मुगल लुटेरे थे. आप भारत को डराने का काम न करें. जिन्ना के रास्ते पर न चलें. भारतवंशी अब जाग चुके हैं.''

बता दें, अकबरुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहा, ''हमको डरने या घबराने की जरुरत नहीं है. परेशान होने की जरुरत नहीं है. हमको इनके बातों में आने की जरुरत नहीं है. आज लोग जो पूछ रहे हैं कि मुसलमान के पास क्या है. मैं कहना चाहता हूं तू मेरा कागज देखना चाहता है. अरे आठ सौ बरस तक मैंने इस मुल्क पर हुक्मरानी की है. ये मुल्क मेरा था, मेरा है और मेरा रहेगा. आबा-ओ-अजदाद ने इस मुल्क को चारमीनार दिया, मक्का मस्जिद दिया, जामा मस्जिद दिया, कुतुबमीनार दिया. अरे हिंदुस्तान का वजीर-ए-आजम जिस लाल किले पर झंडा फहराता है वो भी मेरे आबा-ओ-अजदाद ने दिया. अगर कोई कागज मांग रहा है तो कागज मांगने वाले देख ले वो चारमीनार खड़ा है वो सबसे बड़ा सबूत है जो मेरे बाप दादा ने बनाया तेरे बाप ने नहीं बनाया.''

ये भी पढ़ें

दिल्ली: चुनावी नतीजों को ‘भारत-पाकिस्तान मुकाबला’ बताने पर कपिल मिश्रा को EC का नोटिस, अब कहा- सत्य पर अडिग हूं महिला शिक्षक ने गणित पढ़ाने का निकाला ऐसा अनोखा तरीका, शाहरुख और आनंद महिंद्रा भी हो गए फैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget