एक्सप्लोरर

मुंबई: MNS कार्यकर्ताओं ने अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमानों की धरपकड़ शुरू की

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने 50 से ज्यादा अवैध बांग्लादेशियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. एमएनएस के इस कदम का बीजेपी ने स्वागत किया. सवाल उठने लगे है कि क्या बीजेपी और एमएनएस का गठबंधन होगा.

मुंबई: राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता मुंबई में अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमानों की धरपकड़ कर रहे हैं. एमएनएस कार्यकर्ताओं ने मुंबई के डीबी मार्ग, बोरिवली, दहिसर, ठाणे और विरार से 50 से ज्यादा बांग्लादेशियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. बीजेपी ने एमएनएस के इस कदम का राष्ट्रहित के नाम पर स्वागत किया. राष्ट्रहित के नाम पर की जा रही इस कार्रवाई से सवाल उठने लगे हैं कि क्या बीजेपी और एमएनएस एक नए राजनीतिक समीकरण को जन्म देगी.

अपनी पार्टी का चेहरा बदलकर हिंदुत्व की राह पर चले राज ठाकरे ने 9 फरवरी को मुंबई में महारैली का आयोजन किया था. मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित हिंदु जिमखाना से आज़ाद मैदान तक निकाली जाने वाली रैली का प्रमुख मुद्दा गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमानों को देश के बाहर निकालना था. राज ठाकरे ने राष्ट्रहित की बात करते हुए इन घुसपैठियों को राष्ट्र के लिए खतरा बताया और धमकी दे डाली कि हम आंदोलन का जवाब आंदोलन से, पत्थर का जवाब पत्थर से और तलवार का जवाब तलवार से दिया जाएगा.

राज ठाकरे ने 23 जनवरी को अपने भाषण में कहा था, ‘अगर एनआरसी से पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठिए देश के बाहर निकाले जाएंगे तो मेरा उसे समर्थन है.’ राज ठाकरे ने बता दिया कि उनकी बीजेपी से नज़दीकियां बढ़ रही हैं. क्या भविष्य में ये नजदीकियां गठबंधन में बदलेंगी, सूत्र बताते हैं कि उस दिशा में काम जारी है.

शिवसेना ने एमएनएस पर बीजेपी की B-टीम होने का आरोप लगाया. इस पर एमएनएस नेता संदीप देशपांडे ने कहा, ''शिवसेना हम पर आरोप कर रही कि बीजेपी हमें बड़ा कर रही है. जो खुद एनसीपी की बी टीम बन गई हैं उन्हें हमें सिखाने की जरुरत नहीं. लोग प्रभु राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाते हैं. हमारे तो मन में राम हैं. हम उनका यहां के राम मंदिर में दर्शन लेकर रैली में जाएंगे.’

23 जनवरी को अपने पार्टी के पहले अधिवेशन में राज ठाकरे ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का इंजन अब हिंदुत्व के ट्रैक पर दौड़ेगा. राज ठाकरे ने अपनी पार्टी के नए झंडे के अनावरण करके पार्टी की नई दिशा और विचारधारा के साफ संकेत दिए. अपनी पार्टी के पुराने झंडे के तीन रंगों को बदलते हुए राज ठाकरे ने अपने पार्टी के नए झंडे में केवल एक रंग भगवा रखा. यानी राज ठाकरे अब अपने चाचा बाला साहेब ठाकरे की ही तरह मराठी के मुद्दे को लेकर हिंदुत्व का झंडा हाथ में लेने जा रहे हैं.

अपनी पार्टी के पहले अधिवेशन के लिए राज ठाकरे ने अपने चाचा बाला साहेब ठाकरे के जन्मदिन का दिन चुना. इस दिन राज ठाकरे सबसे पार्टी के भगवे झंडे का अनावरण करते हुए अपने चाचा को ही याद किया. राज ठाकरे ने कहा, ‘मैं बाला साहेब ठाकरे को अभिवादन करके अपनी पार्टी के नए भगवा झंडे का अनावरण करता हूं.’ इन शब्दों के साथ राज ठाकरे ने अपनी पार्टी को नई दिशा और नए विचार दिए. राज ठाकरे के नए झंडे में भगवा रंग के साथ साथ छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज्य की राजमुद्रा भी है. यानी राज ठाकरे महाराष्ट्र धर्म को निभाते हुए हिंदुत्व के धर्म को स्वीकार कर अपनी आगे की राजनीति करने जा रहे हैं..

राज ठाकरे की आगे की राह कैसे होगी ये देखना दिलचस्प होगा. लेकिन उनकी पार्टी के बदलते चहरे ने राज्य की राजनीति बदलने की शुरुआत कुछ हद तक कर दी है. चर्चा शुरू हो गई है कि क्या राज्य में बीजेपी-एमएनएस एक साथ आएगी. बीजेपी पहले ही साफ़ कर चुकी है कि अगर राज ठाकरे अपने विचार बदलते हैं तो सोचा जा सकता है. राजनीतिक जानकार भी यही मानते हैं कि बीजेपी एमएनएस दोनों को एक दूसरे के साथ चाहिए. बीजेपी को शिवसेना का रिप्लेसमेंट एक मराठी मुद्दे वाला चेहरा चाहिए, वहीं राज ठाकरे को राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए बड़ी पार्टी का साथ चाहिए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget