एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'बाहरी दबाव नहीं रुकेगा को नहीं होगा विकास', प्रवासियों पर फिर भड़के राज ठाकरे

Raj Thackeray: ठाणें में एनडीए गुट के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में पहुंचे मनसे चीफ ने प्रवासियों को लेकर एक बार फिर से आवाज उठाई है. इस दौरान उन्होंने मुंबई के विकास को लेकर अपनी बातें रखी.

Raj Thackeray on Migrants: लोकसभा चुनाव के बीच सभी पार्टियां जोरों शोरों से प्रचार प्रसार में जुटी हुई है. इस बीच उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना (यूबीटी) से अलग होने के बाद पहली बार मनसे प्रमुख राज ठाकरे एकनाथ शिंदे गुट के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में पहुंचे. इस दौरान राज ठाकरे ठाणे में सीएम एकनाथ शिंदे के गुरु आनंद दिघे के आश्रम में भी गए थे. ठाणे से एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना के उम्मीदवार नरेश महस्के की सभा में राज ठाकरे ने लोगों को संबोधित किया.

'ठाणे में अब कंक्रीट के जंगल खड़े हो गए'

इस दौरान मनसे चीफ राज ठाकरे ने कहा, "जब मैं आनंद मठ गया तो मुझे पुराने दिन याद आने लगे. आनंद दिघे और मेरे बीच दोस्ताना संबंध थे. आज मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मैं उसी बिल्डिंग में आ गया हूं. ठाणे एक हलचल भरा शहर था. अब तालाबों को सूखा दिया जाता है और पानी के टैंकर उतारे जाते हैं. ठाणे में अब कंक्रीट के जंगल खड़े हो गए हैं."

प्रवासियों फिर साधा निशाना

इस चुनावी सभा में राज ठाकर ने एक बार फिर प्रवासियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में कई सालों से अलग-अलग राज्यों से लोग आते रहे हैं जब तक बाहरी दबाव नहीं रुकेगा तब तक यहां विकास नहीं होगा. सांसद यहां कितना भी फंड लेकर आएं कुछ भी नहीं हो सकता है. ठाणे एकमात्र ऐसा जिला है जहां 7-8 नगर पालिकाएं हैं. ठाणे के लोगों ने जनसंख्या नहीं बढ़ाई है, बल्कि मीरा भयंदर, उल्हासनगर, वसई, अंबरनाथ, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी वहां जनसंख्या बढ़ी है. इस बोझ को वहीं रख दो, अब हम पर से बोझ उतारो."

शिंदे गुट के प्रत्याशी के प्रचार में पहुंचे राज ठाकरे ने कहा, "कितने भी महानगर और विकास कर लो, कुछ नहीं होगा. चुनाव बेहतर विकास के लिए लड़ते हैं. महाराष्ट्र में किसी को भी मराठी बोलने में सक्षम होना चाहिए, लेकिन लोग कल आएंगे कहेंगे कि मराठी बोलना सीखेंगे, लेकिन सीखते नहीं. पुणे में मैंने कहा था कि मैं पहला चुनाव देख रहा हूं, जिसमें कोई मुद्दा नहीं है."

ये भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: 10 राज्यों की 96 सीट... चौथे चरण में दांव पर इन दिग्गजों की साख, इन सीटों पर होगी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget