एक्सप्लोरर

राज की बातः कैबिनेट में मेजर सर्जरी का मन बना चुके हैं पीएम मोदी, चर्चा तेज

पीएम मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों से सरकार के कामकाज पर और उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की. 14 जून को पीएम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी समेत अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ मैराथन बैठक की. इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री बीएल संतोष भी मौजूद थे.

राज की बातः केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद पिछले दो हफ्तों में संगठन-सरकार-संघ के बीच जितना चिंतन-मंथन हुआ वह अपने आप में बड़ा वक्तव्य है. यह बताने के लिए अगले साल आने वाले विधानसभा चुनावों और अगले लोकसभा चुनाव से पहले संघ-बीजेपी परिवार को नए सिरे से संगठन-सरकार और राज्यों के समीकरणों में परिवर्तन की जरूरत महसूस हो रही है. राज की बात है कि सात साल केंद्र में रहने के बाद पीएम मोदी अपनी कैबिनेट में मेजर सर्जरी का मन बना चुके हैं.  

मोदी का केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार सिर्फ रस्मअदायगी या कुछ पदों को भरने या खाली करने तक सीमित नहीं रहेगा. कोरोना महामारी के बाद पूरी दुनिया और देश के हालात हर आयाम पर बदले हैं. सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सभी मोर्चों पर विकट परिस्थियों से देश को सामना करना पड़ रहा है. चूंकि भारत के भीतर नीतिगत स्तर पर कुछ बड़े परिवर्तनों की शुरुआत थी, लिहाजा इन हालात में देश के सामने चुनौतियां भी ज्यादा हैं.

इसमें कोई राज नहीं कि राजनीतिक स्तर पर भी मोदी पीएम बनने के बाद अब तक के सबसे नकारात्मक माहौल का सामना कर रहे हैं. हालांकि, निर्विवाद रूप से मोदी अभी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और बड़े वर्ग का भरोसा भी है. मगर कोरोना काल में एक बड़े वर्ग का भरोसा हिल सा गया है और विपक्ष ने जिस तरह का जोरदार हमला बोला है, उसकी काट हालात में बदलाव से हो सकती है.

तो राज की बात इसी बदलाव की. बदलाव राज्यों में संगठन से लेकर सरकार तक भी होने हैं. मंथन-चिंतन का सबब भी यही था. कुछ भी झटके में करने का फायदा न तो राजनीतिक तौर पर होता और न ही प्रशासनिक दक्षता पर उसका असर पड़ता. इसीलिए, राज्यों के समीकरणों और जरूरतों को का आकलन करने के बाद अब पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं.

राज की सबसे बड़ी बात यही है कि इस दफा विस्तार या फेरबदल से पहले पीएम ने हर स्तर पर गहन मंत्रणा की है. सभी मंत्रियों को बुलाकर उनके मंत्रालयों की समीक्षा की गई. उनसे कार्यों की प्रगति और देरी पर खरे-खरे सवाल हुए. सबका रिपोर्ट कार्ड भी तैयार हुआ. इतना ही नहीं राज की बात ये है कि मोदी ने पहली बार कैबिनेट विस्तार से पहले अपनी टीम के वरिष्ठ मंत्रियों से उनकी राय भी जानी.

मोदी ने मंत्रियों से दो टूक पूछा कि उनके हिसाब से इस मंत्रिमंडल में किन मंत्रियों को नहीं होना चाहिए. मतलब मंत्रियों की छवि, सक्रियता और दक्षता को लेकर था. यह पहली बार है कि मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अपने पुराने और वरिष्ठ मंत्रियों से भी बातचीत कर रहे हैं. राज की बात ये है कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में काम न होने की बात ज्यादातर लोगों ने की है.

वैसे भी कुछ नए चेहरे मसलन सर्वानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया का आना तय है. उत्तर प्रदेश से कोई प्रखर वक्ता छवि वाला ब्राह्मण चेहरा भी लाना तय है. मगर असली बात तो ये है कि मोदी इस मंत्रिमंडल से किनकी विदाई करने जा रहे हैं. संकेत हैं कि इनमें कुछ बड़े और चौंकाने वाले नाम भी होंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget